‘मैं चौथी मां की संतान हूं- हरीश रावत के ‘चुनावी’ वीडियो में गरीबी की दास्तां, याद किया मां का संघर्ष
Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने परिवार और मां के संघर्ष के दिनों की दास्तान सुनाई. ‘उत्तराखंडियत’ शीर्षक से जारी इस वीडियो में रावत अपने जन्म, गांव, बचपन और पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में रावत ने अपनी मां के संघर्ष के दिनों की कहानी सुनाई है, जब उनके पिताजी का देहांत हुआ था तब कैसे गरीबी के समय में सारी व्यवस्थाएं उनकी मां को करनी पड़ी थीं. मैं चौथी मां की संतान हूं- रावत इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खास तौर से यह बताया कि, ‘वह अपनी चौथी मां की संतान हैं. … Read more