डबल इंजन की सरकार फेल, 5 में से 4 राज्यों में कांग्रेस बनाएगी सरकार, UP से BJP की विदाई तय- पायलट

यूपी से भाजपा की विदाई तय- पायलट

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) का घमासान तेज हो गया है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) यूपी में धुंआधार प्रचार में जुटे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गौतमबुद्धनगर जिले की तीनों सीटों (नोएडा, दादरी और जेवर) पर आगामी 10 फरवरी को चुनाव होना है. इस कड़ी में शुक्रवार को नोएडा पहुंचे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. पायलट ने कहा कि, ‘पांच राज्यों में चुनाव है, जिनमें से 4 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और … Read more

डबल इंजन सरकार के विकास के दावों को छोड़ यूपी में BJP ने उठाए ‘परंपरागत’ चुनावी ‘हथियार’!

img 20220202 wa0256

Politalks.News/UttarPradeshChunav. सात चरणों में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में हर राजनीतिक दल का प्रचार अपने चरम पर है. सियासी जानकार यूपी में भाजपा और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच सीधा मुकाबला मान रहे हैं. वहीं भाजपा के प्रचार अभियान से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालते हुए समाजवादी पार्टी को न केवल चौतरफा घेरा बल्कि उसके नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए. पीएम मोदी ने अपनी पहली वर्चुअल रैली के जरिए सपा के पिछले कार्यकाल में माफिया और गुंडाराज के गम्भीर आरोप लगाए. … Read more

सियासी चर्चा: प्रियंका की सक्रियता के बीच नेताओं का पलायन जारी, कैसे चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

दिग्गजों के पलायन ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

Politalks.News/UttraPradeshChunav. उत्तरप्रदेश में चुनावी घमासान (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) तेज हो चला है. सियासी जानकार भाजपा और सपा का सीधा मुकाबलना मान रहे हैं. साथ ही बसपा का आत्मसमर्पण तो चर्चाओं में है ही दूसरी तरफ ज्यादा चर्चा कांग्रेस पार्टी की है. और कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़वा रही प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gnadhi) की हो रही है. प्रियंका की सक्रियता के बावजूद पार्टी के युवा और दिग्गज नेता क्यों छोड़ रहे हैं. लखीमपुर, (Lakhimpur Incident) आगरा कांड के बाद प्रियंका की सक्रियता और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपन का सोशल मीडिया (Social Media) पर तो हो हल्ला है लेकिन जमीनी हकीकत यह है … Read more

दो लड़के और बुआ भतीजा के बाद अब यूपी में ‘किसान के बेटे’, अखिलेश-जयंत को सताया गड़बड़ी का डर

दो लड़के और बुआ भतीजा के बाद अब यूपी में 'किसान के बेटे'

Politalks.News/Uttarptradesh. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे तो किसानों को लेकर अपना रोडमैप बताया. RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के संग खुद को किसान का बेटा बताते हुए अखिलेश ने कहा कि, ‘गठबंधन की सरकार चौधरी चरण सिंह, अजित सिंह और मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाएगी’. इस दौरान अखिलेश यादव ने जेब से निकालकर एक ‘लाल पोटली’ (Lal Poltli) दिखाई और अन्न संकल्प की बात दोहराते हुए कहा कि, ‘इसमें अन्न है और इसलिए इसे जेब में लेकर घूम रहे हैं’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘किसान के बेटों’ … Read more

आखिरकार टूटी ‘हाथी की सुस्ती’, मतदान से 8 दिन पहले 2 फरवरी को आगरा में हुंकार भरेंगी मायावती

...तो टूट ही गई 'हाथी की सुस्ती'!

Politalks.News/Uttrapradesh. देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) का घमासान चरम पर है. पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. सियासी गलियारों में केवल इस बात की चर्चा और हैरानी थी कि अभी तक बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू नहीं किया है. कांग्रेस (Congress) पार्टी की यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने तो इसको लेकर एक प्रेसवार्ता में कहा कि, ‘मैं मायावती के चुनाव अभि‍यान शुरू न करने पर बेहद हैरान हूं’. लेकिन यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती (Mayawati) आखिरकार चुनाव प्रचार अभियान का … Read more