शिवसेना के ‘अज़ान’ प्रेम पर बीजेपी ने लगाए सेक्युलरिज्म के आरोप, ‘हिंदुत्व’ को लेकर छिड़ी जंग

Maharashtra Politics

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में अब अज़ान पर राजनीति शुरू हो गई है. कभी अज़ान का विरोध करने वाली शिवसेना अब अज़ान को प्यार का पैगाम बता रही है. महाविकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद ऐसी काफी सारी चीजें शिवसेना के साथ हो रही हैं. शिवसेना के एक स्थानीय नेता ने मुसलमानों को ऑनलाइन अज़ान पठन प्रतियोगिता की सलाह दी है. नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शिवसेना की इस पहल का समर्थन किया है, वहीं बीजेपी ने शिवसेना पर हिंदुत्व छोड़ सेक्युलर बनने का आरोप लगाया है. इस पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने बीजेपी पर विकास छोड़ धर्म के नाम पर राजनीति करने का पलटवार किया है. दरअसल शिवसेना … Read more

फिल्म सिटी प्लान को लेकर उद्धव और योगी में रण, मनसे ने योगी को बताया ‘ठग’

New Flim City In Nodia

Politalks.News/FilmCity/Yogi. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं. वे बॉलीवुड को नोएडा में शिफ्ट करने और नई फिल्म सिटी बनाने की बात पहले ही कह चुके हैं. योगी आज फिल्म सिटी के इनवेस्टर और बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ बैठक करेंगे. कल एक्टर अक्षय कुमार ने योगी से मुलाकात भी की थी. योगी के नई फिल्म सिटी प्लान को लेकर अब योगी और महाराष्ट्र सरकार में जंग सी छिड़ गई है. नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की कवायद से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नाराज हैं और कह रहे हैं कि वो होने नहीं देंगे. इधर, जिस होटल में योगी ठहरे … Read more

जिन्हें लाश पर रखे मक्खन बेचने की जरूरत पड़ती है, वे राजनीति करने के लायक नहींः उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray With Saamna

Politalks.News/Maharashtra/UddhavThackeray. महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को आज एक साल पूरा हो गया है. 27 नवंबर, 2019 को शिवसेना-कांग्रेस-राकंपा ने मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी. सरकार के एक साल होने के मौक़े पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम ठाकरे ने ईडी, सीबीआई से लेकर सुशांत सिंह मामले पर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि मैं फिलहाल सिर्फ हाथ धो रहा हूं. अगर वे हावी होंगे तो हाथ धोकर पीछे पड़ जाऊंगा. वहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले में उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन्हें लाश पर रखे मक्खन बेचने की जरूरत पड़ती है, वे राजनीति करने … Read more

नीतीश कुमार बिहार में लागू करें ‘लव जिहाद’ कानून, फिर महाराष्ट्र में सोचेगी सरकार: शिवसेना

Sanjay Raut On Love Jihad

Politalks.News/Maharashtra/Bengal. इन दिनों देश में दो टॉपिक काफी सुर्खियों में चल रहे हैं आतंकवाद और लव जिहाद. लव जिहाद मुद्दे पर करीब करीब सभी राज्य अपनी अपनी राय रख चुके हैं. बीजेपी जहां लव जिहाद का पूरजोर विरोध करते हुए इसके खिलाफ कानून लाने का समर्थन कर रही है तो कांग्रेस विरोध. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं जबकि यूपी, एमपी और हरियाणा की बीजेपी सरकारों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बात कही है. इसी बीच शिवसेना ने इस मुद्दे को केवल बंगाल चुनाव का मुद्दा बताया, साथ ही कहा कि पहले नीतीश कुमार … Read more

‘जो हम पर उठा रहे सवाल, वे वीर सावरकर को क्यों नहीं देते भारत रत्न?’

Shivsena Statement About Veer Savarkar

Politalks.News/Maharashtra. हिंदुत्व से समझौते के आरोप लगने के एक दिन बाद शिवसेना ने अपनी चुप्पी तोड़ी. इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर क्यों भाजपा ने पूर्व हिंदुत्व विचारक को अब तक भारत रत्न नहीं दिया? शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में भाषण के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता करने का आरोप लगाया. कांग्रेस भी वीडी सावरकर की कई बार आचोलना कर चुकी है. बीजेपी के इन्हीं आरोपों पर शिवसेना ने केंद्र सरकार से पूछा कि आपने अपने पिछले छह साल से शासन में कई लोगों को यह … Read more

उद्धव ठाकरे को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरने के लिए भाजपा जो नहीं कर सकी वो कर रहे हैं राज्यपाल!

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी v/s मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Politalks.News/Maharashtra. लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति-राज्यपाल और चुनी सरकारों के बीच टकराव होना स्वस्थ राजनीति में अच्छी परंपरा नहीं कही जा सकती है. लेकिन हमारे देश में कई बार ऐसे मौके आए हैं जब राज्यपाल और राज्य सरकारों के बीच टकराव देखा गया. मंगलवार को ‘एक बार फिर महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच सियासी जंग सड़क पर आ गई‘. इन दोनों का विवाद बुधवार को भी सियासी गलियारों में छाया हुआ है. इससे पहले भी दोनों में कई बार टकराव देखे गए हैं, या यूं कह लें पिछले वर्ष नवंबर में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद से ही दोनों के … Read more

‘सोनिया सेना तो बाबर की सेना से भी घटिया बर्ताव कर रही है’

Kangana Ranaut On Governor

Politalks.News/SocialMedia. कोरोना काल और बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट्र में पिछले 7 महीनों से सभी धार्मिक स्थल बंद हैं. इस संबंध में महाराष्ट्र में मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है. पत्र में गवर्नर ने सीएम ठाकरे से पूजा-अर्चना के स्थलों को खोलने को लेकर सवाल किया है. पत्र में शिवसेना को लेकर गवर्नर ने एक टिप्पणी भी की है जिसे लेकर मुख्यमंत्री ठाकरे ने गवर्नर की आलोचना की है. इस बात को लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार को गुंडा सरकार बताते हुए … Read more

महाराष्ट्र में मंदिरों पर गरमाई सियासत, आमने-सामने हुए उद्धव और गवर्नर, बीजेपी ने निकाला मोर्चा

Uddhav Thackeray Vs Governor

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में मंदिर को खोलने की मांग को लेकर राजनीति शुरु हो गई है. बीजेपी धार्मिक स्थल खोलने को लेकर मोर्चा निकाल रही है, वहीं शिरडी में साधु-संत अनशन पर बैठ गए हैं. इधर, इसी मुद्दे को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आमने सामने हो गए हैं. धार्मिक स्थल खुलवाने की मांग को लेकर गवर्नर कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर कहा कि क्या आप सर्कूलर हो गए हैं, जिसका जवाब देते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि हमें आपसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. इस बीच साईं मंदिर खोलने के लिए बीजेपी के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के महंतों ने शिरडी में एकदिवसीय … Read more

किसने मां का दूध पिया, जो उद्धव ठाकरे को अयोध्या आने से रोक सके: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव

Uddhav Thackeray

Politalks.News/UP/Maharashtra. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बीच चल रहे विवाद के बीच चंपत राय का एक बड़ा बयान आया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कंगना बनाम ठाकरे जंग में उद्धव ठाकरे का समर्थन करते हुए कहा कि अयोध्या में किसने अपनी मां का दूध पिया है जो ठाकरे को यहां आने से रोक सके? दरअसल, विहिप, अखाड़ा परिषद, अयोध्या संत समिति और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन पर उनका विरोध करने की चेतावनी दी थी. वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उद्धव ठाकरे का अयोध्या आने पर स्वागत … Read more

कंगना को तो काबू में कर भी लेगी उद्धव सरकार लेकर कोरोना का क्या?

Kangana Vs Uddhav Thackeray

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच अदावत बढ़ती जा रही है. कथित तौर पर शिवसेना एक्ट्रस को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी द्वारा कंगना के दफ्तर के अवैध निर्माण को हटवा चुकी है. मामला कोर्ट में भी चल रहा है. अपने अंगने के टूटने के बाद से ही कंगना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना पर बिफर पड़ी है. अब कंगना के साथ उनकी मां आशा रनौत भी शिवसेना पर जमकर निशाने साध रही है. यहां तक की उद्धव ठाकरे को अपने पिता की प्रोपर्टी और रूतबे पर जीने वाला व्यक्ति तक कह दिया. देर सवेर शिवसेना और कंगना का मामला खत्म हो ही जाएगा … Read more