‘इस देश का प्रधानमंत्री इतना कायर, इतना डरपोक क्यों है?’, जैक डॉर्सी के खुलासे पर विपक्ष का केंद्र पर हमला

congress vs bjp

Big disclosure of Jack Dorsey: ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने दावा किया कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने उनकी कंपनी पर दबाव डाला था. अब उनके इस दावे पर सियासी कोहराम मचा हुआ है. विपक्षो पार्टियों ने मोदी सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है. तो वही बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने इसे ‘सरासर झूठ’ करार दिया है, ठाकुर ने डोरसी के दावे की निंदा करते हुए कहा कि जब भारत में चुनाव आते हैं तो कई विदेशी ताकतें जाग जाती हैं. वही केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डॉर्सी सरासर झूठ बोल रहे हैं. तो दूसरी तरफ कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष … Read more

खड़गे के बाद अब बीजेपी नेता ने पीएम मोदी को बताया रावण, लेकिन किसी भाजपाई ने नहीं बताया अपमान!

Subramanian Swamy on PM Modi

Subramanian Swamy on PM Modi: हाल ही में गुजरात चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रावण बताने वाले बयान के मचा सियासी बवाल जैसे-तैसे शांत हुआ था कि अब खुद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना रावण से कर दी है. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि रावण जैसे मोदी धार्मिक होने का दावा करते हुए मंदिरों को तोड़ रहे हैं या उन पर कब्जा कर रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी PM Modi की रावण से तुलना आपको याद दिला दें कि हाल ही में गुजरात … Read more

सत्ता की मिलीभगत से फेसबुक-ट्विटर देश के युवाओं और बुजुर्गों में फैला रहे हैं नफरत, लगे लगाम- सोनिया

सोनिया का केंद्र पर निशाना

Politalks.News/Loksabha. 5 राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब आलाकमान सक्रिय हो गया है. कांग्रेस आलकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी एक टीम गठित कर पांचों राज्यों में भेजेगी जो कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर हार का कारण कमिटी से साझा करेंगे. आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) संसद पहुंच हार के मुख्य कारणों को लेकर सांसदों से भी चर्चा करेगी. वहीं लोकसभा (Loksabha) पहुंची सोनिया गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुए सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने … Read more

PM मोदी को पहले बताया अंगूठाछाप, फिर हटाया ट्वीट, कांग्रेस ने नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर पर मढ़ा दोष

PM को बताया 'अंगूठाछाप', अब ट्वीट डिलीट

Politalks.News/Karnataka. देश में सोशल मीडिया वार चरम पर है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की चाह में कभी कभी कर दिए जाते हैं ऐसे ट्वीट जो सियासत को गरमा देते हैं. कर्नाटक कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उस ट्वीट के हटा दिया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगूठा-छाप और अनपढ़ बताया था. इस ट्वीट के लिए कांग्रेस ने खेद भी व्यक्त किया. कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार ने कहा कि, ‘कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया एक असभ्य ट्वीट खेदजनक है और वापस ले लिया गया है’. अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या लेकिन केवल खेद … Read more

एक दिन बीजेपी नेता सावरकर को दे देंगे राष्ट्रपिता का दर्जा- राजनाथ के बयान पर ओवैसी का पलटवार

सावरकर पर बयान दे बुरे फंसे राजनाथ

Politalks.News/Delhi. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपनी सधी और नपी तुली बयानबाजी को लेकर चर्चित है. देश के दिग्गज नेताओं में राजनाथ सिंह का नाम काफी पहले आता है. लेकिन राजनाथ सिंह अब वीर सावरकर को लेकर किये गए अपने ही दावे पर घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल उदय माहूरकर और चिरायु पंडित की पुस्तक ‘विनायक दामोदर सावरकर सावरकर हू कुड हैव प्रीवेंटेड पार्टिशन’ के विमोचन के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि‘वीर सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर ही अंग्रेजो को दया याचिका दी थी’. अब राजनाथ सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीति होना तय था. सिंह के इस बयान पर AIMIM … Read more

मेरा तो ब्लड प्रेशर भी सही है- पायलट, इशारों में दिए सियासी मैसेज की राजनीतिक गलियारों में चर्चा

टोंक दौरे पर पहुंचे पायलट का बड़ा सियासी संदेश!

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर हैं. जयपुर से टोंक जाते समय पायलट का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ. टोंक विधायक पायलट ने ग्राम अरनियामाल में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में लाभार्थियों को आबादी पट्टा, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, जॉब कार्ड, रोडवेज बस के कार्ड वितरित किये एवं आमजन की समस्या सुनकर उनका समाधान किया. दौरे के पहले दिन पायलट ने गहलोत सरकार के चिकित्सा कैंप में ब्लड प्रेशर चैक करवाया और ट्वीट में सियासी मैसेज भी दिया जो की चर्चा का विषय बना हुआ है. इशारों-इशारों में दिया बड़ा सियासी संदेश! सचिन पायलट ने … Read more

ट्विटर की ‘तालाबंदी’ पर हाथ का पलटवार, कांग्रेसियों की प्रोफाइल फोटो पर अब राहुल गांधी, नाम भी बदले

ट्विटर की 'तालाबंदी' पर हाथ का पलटवार

Politalks.News/Delhi. ट्विटर और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल लॉक किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने Twitter पर नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया. साथ ही प्रोफाइल फोटो में राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली. वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रोफाइल फोटो बदलकर राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली. इसके बाद अब तो कांग्रेस ने नेताओं में ट्विटर पर नाम बदलने और प्रोफाइल फोटो बदलने की होड़ सी लग गई है. ट्विटर द्वारा राहुल गांधी के बाद कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर लॉक किए गए हैं. अब कांग्रेस … Read more

पहले राहुल फिर दिग्गज नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- हम लड़ते रहेंगे

कांग्रेस पर ट्विटर का एक्शन

Politalks.News/Delhi. ट्विटर और कांग्रेस के बीच की तकरार लगातार बढ़ती जा रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अकाउंट के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है. गुरुवार को कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. कांग्रेस द्वारा फेसबुक पर इस बात जानकारी दी गई है. कांग्रेस ने लिखा है कि, ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे. हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे’. कांग्रेस की ओर से कहा … Read more

ट्वीटर का भारी दबाव या ज्यूडिशरी में इस बार नहीं बन पाया प्रभाव, क्या है रविशंकर के इस्तीफे का रहस्य?

ट्विटर से पंगा पड़ा महंगा या कुछ और है राज?

Politalks.News/Bharat. मोदी 2.0 सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार को हो गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर जो रही वो थी रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का इस्तीफा. चंद मिनिटों में सूचना प्रौद्योगिकी, कानून और टेलिकॉम जैसे अहम मंत्रालयों को संभालते आ रहे रविशंकर प्रसाद की कुर्सी छिन गई है. मोदी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से कुछ मिनटों पहले अचानक रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के इस्तीफे की खबर आई तो सब चौंक गए. अकसर अपने फैसलों से चौंकाने वाले पीएम मोदी ने दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में भी सरप्राइज पैकेज दे दिया. ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक अब रविशंकर प्रसाद के … Read more