बची बघेल की कुर्सी! राहुल की ‘जय-वीरू’ में सुलह की कोशिश, लेकिन टकराव पर सस्पेंस बरकरार
Politalks.News/Chhattisgarh. कांग्रेस की राज्य इकाइयों में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की. सूत्रों का कहना है कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिं हदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे. सूत्रों ने बताया कि, ‘कांग्रेस … Read more