बेरोजगारों की मांगों पर आचार्य तो संविदाकर्मियों के लिए हेमाराम-सोलंकी ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में हुए गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान किए गए एकजुटता के दावे की दिन-ब-दिन परतें खुलती जा रही है. ताजा मामले में राजस्थान के बेरोजगारों का लखनऊ में जारी धरना और संविदाकर्मियों की नियमित करने की मांग को लेकर गहलोत सरकार अपनों के निशाने पर है. प्रदेश के बेरोजगारों का यूपी की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा विरोध अब सियासी रंग ले चुका है. इस आंदोलन के लिए सचिन पायलट के शुभचिंतक यूपी के कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) को ही जिम्मेदार ठहराते हुए खुद की मुसीबत (Trouble) को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के गले में डालने का आरोप लगाया … Read more