आवारा कुत्तों का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पॉडकास्ट में मेनका गांधी की भाषा, बॉडी लैंग्वेज कोर्ट की अवमानना

full video temp (1200 x 650 px)55

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि मेनका गांधी की टिप्पणियां कोर्ट की अवमानना है. कोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मेनका गांधी से पूछा कि जब वे केंद्रीय मंत्री थीं, तब उन्होंने कुत्तों के लिए क्या किया. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच के सामने एडवोकेट राजू रामचंद्रन ने सुनवाई के दौरान मेनका गांधी की तरफ से भी पक्ष रखा. उन्होंने कुत्तों की बेहतर देखभाल, जनसंख्या नियंत्रण और एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता जैसे सुझाव दिए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हमने … Read more

जिनको किसी ने पूछा नहीं मोदी ने उनको पूजा है, जिनकी किसी ने सुध नहीं ली बीजेपी ने उनकी साधना की- मोदी

full video temp (1200 x 650 px)1

दिल्ली। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें बधाई दी. इस मौके पर पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं. अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है. BJP में अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं- पीएम मोदी इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने नितिन नबीन की काबिलियत की जमकर तारीफ की और भाजपा की उपलब्धियां भी … Read more

ED के खिलाफ लोहा ले रही ममता बनर्जी, दो FIR भी दर्ज करायी, हाईकोर्ट से सड़कों तक हंगामा

full video temp (1200 x 650 px) (7)

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के IT सेल के चीफ प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब सड़कों पर उतर आयी है. ऐसा लग रहा है कि राज्य की सीएम अब सीधे ईडी से लोहा ले रही है. ईडी की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में ममता ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज करायी है. साथ ही कोलकाता में मार्च भी निकाला. इधर, ईडी की ओर से ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में दर्ज करायी याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे … Read more

बंगाल में बवाल: ‘प्रधानमंत्री जी, अपने होम मिनिस्टर को कंट्रोल कीजिए..’ छापों पर बौखलाई ‘दीदी’

cm mamata banerjee vs amit shah in west bengal

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों ने हंगामा मचा दिया है. छापे कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के करीबी एवं उनके कुछ कार्यालयों पर मारे गए हैं. ईडी ने ये आरोप भी लगाया है कि सीएम ममता मामले में छापेमारी के दौरान रुकावट पैदा कर रही है. इस पर जवाब देते हुए दीदी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया. साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे माफ करें प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें.’ इस कार्रवाई के विरोध में ममता शुक्रवार को 2 बजे मार्च भी निकालेगी. … Read more

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का कांग्रेस सांसदों पर आरोप

Jawahar Singh Bedham

Rajasthan Politics: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को एक बयान जारी कर कांग्रेस के तीन सांसदों पर सांसद विकास निधि का उपयोग राजनीतिक हित के लिए करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन सांसद संजना जाटव (भरतपुर), राहुल कस्वां (चुरू) और बृजेन्द्र सिंह ओला (झुंझुनूं) ने केन्द्रीय नेतृत्व की खुशामद करने के लिए जनप्रतिनिधि के कर्तव्यों की मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। बेढ़म ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक में रखकर एमपी-एलएडीएस निधि का पैसा कांग्रेस राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सिंह सुरजेवाला के कैथल विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं. राजस्थान के हिस्से … Read more

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हुआ हमला, क्या वेनेजुएला कांड से है कनेक्शन?

jdvns

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो के सिनसिनाटी स्थित घर पर हमला हुआ है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में उनके घर की खिड़कियां टूट गई। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, वेंस के घर के पास रविवार रात 12:15 बजे किसी को भागते हुए देखा गया था,जेडी वेंस के घर पर फायरिंग और पथराव की सूचना है, हालांकि फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है, घटना के वक्त उपराष्ट्रपति वेंस और उनका परिवार घर पर नहीं था, वे वॉशिंगटन के लिए रवाना हुए थे, अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त जेडी वेंस और उनका परिवार घर … Read more

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद-शरजील को सुप्रीम झटका, जमानत से इनकार

breaking news

2020 के दिल्ली दंगा केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं। हालांकि शीर्ष अदालत ने 5 अन्य आरोपियों को 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी है. शरजील इमाम, उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद दिल्ली दंगों के आरोप में 5 साल से भी ज्यादा समय से तिहाड़ जेल में बंद थे. आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी थी. … Read more

मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 8 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’

congress

मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस अब मुखर हो रही है. कांग्रेस ने शनिवार को ऐलान किया कि 8 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत करेगी. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई कार्यक्रम करने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 4 बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी. पार्टी का कहना है कि उसके इस ‘संग्राम’ का मकसद यह है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) बहाल हो और नए कानून को वापस लिया जाए. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल … Read more