महिलाओं को लेकर दिए बयान पर मचा बवाल, सुमन शर्मा ने डोटासरा को बताया मूर्ख, इस्तीफे की मांग की
Politalks.News/Rajasthan. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा महिला शिक्षकों को लेकर दिए बयान के तीन दिन बाद जागी बीजेपी ने अब डोटासरा के इस बयान पर बवाल मचा दिया है. पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं सुमन शर्मा ने गोविंद सिंह डोटासरा को मूर्ख बताते हुए इस्तीफा की मांग की है. सुमन शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान पार्टी की मानसिकता दर्शाता है. डोटासरा को माफी मांगते हुए शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. शर्मा ने आगे कहा कि एक मूर्ख मंत्री ने इस प्रकार का बयान दिया है, … Read more