करोडों की जमीन पर धारीवाल का अवैध होटल, बनवाना चाहते हैं पट्टा, अफसर को जाना पड़ेगा जेल- गुंजल

img 20220525 wa0113

Politalks.News/Rajasthan/Dhariwal. अक्सर सुर्खियों में रहने वाले दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने गहलोत सरकार में स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल पर ही अवैध कब्जा कर होटल बनाने का बड़ा आरोप लगाया है. अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी धारीवाल पर आरोप लगाते हुए गुंजल ने कहा कि नगर निगम कोटा उत्तर के जरिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल 69 ए/ स्टेट ग्रांट एक्ट में पट्टा चाह रहे हैं. जबकि इसके तहत केवल अनियोजित कॉलोनियों में ही पट्टा जारी किया जा सकता है, यह नियोजित नहीं है. यही नहीं प्रहलाद गुंजल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धारीवाल को नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों ने … Read more

चिंतन शिविर से पहले गहलोत खेमे का शक्ति प्रदर्शन! धारीवाल के बाद 2 और मंत्रियों ने सीएम में दिखाई आस्था

चिंतन शिविर से पहले मुखर हुआ गहलोत खेमा!

Politalks.News/RajasthanPolitics. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर सियासी उफान आना तय है. प्रदेश भर में जहां गर्मी अपने चरम पर है तो वहीं सियासी तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि होती जा रही है. कांग्रेस आलाकमान हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक्शन में है और वहीं बदलाव पर बदलाव कर रही है. ऐसे ही एक बदलाव की सुगबुगाहट राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है जिसके चलते अब सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के नेताओं ने अब अपनी तरफ से बयानबाजी शुरू कर दी है. UDH मंत्री शांति धारीवाल के बाद अब जलदाय मंत्री महेश … Read more

लोढ़ा का गहलोत के मंत्री धारीवाल पर बड़ा हमला- आपके तुगलकी आदेशों से हुई व्यवस्था तहस-नहस

अपनों के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के चतुर्थ बजट सत्र के दौरान सदन में अनुदान मांगों को लेकर बहस जारी है. इन दिनों सबसे अजब बात जो देखने मे आ रही है वो यह कि क्या सदन के अंदर और क्या बाहर दोनों ही जगह गहलोत सरकार के मंत्री अपनी ही पार्टी और समर्थित विधायकों के निशाने पर हैं. विधानसभा (Rajasthan Budget) में आज उस वक्त और भी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब नगरीय विकास विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान एक भी कैबिनेट मंत्री सदन में मौजूद नहीं था. जिसे लेकर चर्चा में भाग लेने के लिए खड़े हुए निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam … Read more

रेप के बढ़ते मामलों के लेकर कटारिया ने घेरा तो धारीवाल बोले- सोशल मीडिया की वजह से बढ़ी घटनाएं

पूरा सिस्टम कर क्या रहा है?- कटारिया

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में महिला अपराधों और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर आज विपक्ष ने गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) को विधानसभा (Rajasthan Assembly) में घेरने का प्रयास किया. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand katariya) ने छोटी बच्चियों से रेप के आरोपियों को सजा का प्रतिशत कम होने पर भी सवाल उठाया. कटारिया के सवाल के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल (Shanti dhariwal) ने सदन में कहा कि, ‘जनवरी 2019 से जनवरी 2022 की तीन साल की अवधि में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 5793 मामले दर्ज किए गए हैं. ऐसे में रोजाना 5 बच्चियों से रेप हुआ है’. इस दौरान धारीवाल ने कहा कि, ‘सोशल मीडिया पर मौजूद अश्लील … Read more

21 में शादी के विरोध में गहलोत सरकार के मंत्रियों के बयान पर बरसे राठौड़- आकाओं को खुश करने में जुटे

गहलोत सरकार के मंत्रियों पर बरसे राठौड़

Politalks.News/Rajasthan.  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने मंगलवार को लड़कियों की शादी की उम्र सीमा से संबंधित बाल विवाह निषेध (संशोधन) बिल, 2021 (The Prohibition of Child Marriage (Amendment) Bill, 2021) लोकसभा (Lok Sabha) में पेश किया. इस बिल में महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रावधान है. इस बिल को लेकर विपक्ष विरोध जता रहा है तो गहलोत सरकार में महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश (Mamata Bhupesh) और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने खुलकर विरोध किया है. अब इन दोनों दिग्गजों द्वारा विरोध जताने पर प्रदेश भाजपा की ओर से मोर्चा संभाला है उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra … Read more

राज का कोई धर्म नहीं होता और जहां एक धर्म का राज है, उस देश का होता है सत्यानाश- शांति धारीवाल

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल

Politalks.News/Rajasthan. बीते दिनों राजधानी में हुई कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रव्यापी ‘महंगाई हटाओ’ रैली के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा हिंदू (Hindu) और हिंदुत्ववादी (Hindutvavadi) को लेकर दिए गए बयान के बाद से लगातार इस मुद्दे पर सियासत जारी है. बीजेपी (BJP) नेताओं और बीजेपी की आईटी सेल द्वारा इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर सियासी हमले जारी हैं. इसी बीच गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि, ‘हिंदू धर्म बड़ा वाइड और मखमली और मुलायम धर्म है. यह हर तरह बर्दाश्त करने वाला सहिष्णु धर्म है, जबकि हिंदुत्व का … Read more

किसान की परिभाषा पर स्पीकर के गहलोत सरकार को निर्देश- नेताओं को भी मानो किसान, बदलो प्रावधान

'नेताओं को भी मानो किसान, बदलो प्रावधान'

Politalks.News/Rajasthan.  किसान की परिभाषा को लेकर शनिवार को सदन में खूब तकरार देखने को मिली. स्पीकर डॉ. सीपी जोशी और मंत्री शांति धारीवाल के बीच सदन में शब्दों की तकरार हुई. विधायक बलवान पूनिया ने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिये कृषि विभाग द्वारा 2 सितम्बर 2021 को जारी की गई अधिसूचना पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. इस अधिसूचना के जरिए कृषि विभाग ने कई श्रेणियों के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों को कृषक परिवार में सम्मिलित नहीं माना है. कभी किसी पद पर रह चुके नेताओं और मौजूदा मंत्री-विधायकों को किसान नहीं मानने के गहलोत सरकार के फैसले पर विधानसभा में शनिवार को जमकर बहस हुई. राज्य सरकार ने … Read more

राठौड़ ने धारीवाल से मांगा ‘शीश का दान’, कहा- हर विभाग में हर सवाल का जवाब ‘शांति लाल’ के पास

...जब राठौड़ ने धारीवाल से मांगा 'शीश का दान'

Politalks.News/Rajasthan. विधानसभा में आज उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मंत्री शांति धारीवाल पर चुटकी लेते हुए उनसे ‘शीश का दान’ देने का आग्रह कर दिया. विधानसभा में पक्ष और विपक्ष में कभी एक दूसरे के खिलाफ तल्ख भाषा से तनाव दिखता है तो कभी विधायकों के शब्द बाण चलते हैं, लेकिन हमेशा ही सदन का माहौल तनावपूर्ण नहीं होता. कभी-कभार सदन में विधायक एक-दूसरे की तारीफ भी करते हैं. हालांकि इस तारीफ के अंदाज़ में भी नेता चुटकियां लेना नहीं छोड़ते, खासकर शेखावटी से आने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते. आपको बता दें, विधानसभा के संक्षिप्त सत्र में राज्य सरकार ने 9 विधेयक … Read more

राजस्थान में मैरिज रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य, विधानसभा में बिल पारित, भाजपा ने बताया काला दिन

विवाह रजिस्ट्रेशन पर दिग्गजों की 'माथापच्ची'!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में आज शुक्रवार को राजस्थान विवाह का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन (संशोधन) विधेयक 2021 विपक्षी दल भाजपा के भारी विरोध के बीच पारित हो गया राजस्थान में अब शादियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कानून के तहत अब बाल विवाह का भी रजिस्ट्रेशन होगा. ब्लॉक स्तर तक विवाह रजिस्ट्रेशन अधिकारी रजिस्ट्रेशन करेंगे. विधानसभा में शुक्रवार को भारी बहस के बाद राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन संशोधन बिल पारित किया गया. शुक्रवार को विधानसभा में इसे काला कानून बताते हुए भाजपा ने मत विभाजन की मांग और भारी विरोध भी जताया. जिस पर मंत्री धारीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘रजिस्ट्रेशन का मतलब ये नहीं कि बाल विवाह वैलिड होगा, … Read more

जादुई धारा 69A का उपयोग करेगा जादूगर- धारीवाल, हम कोलकाता का ब्रिज लखनऊ का नहीं बताते- कल्ला

768 512 11071955 thumbnail 3x2 dws

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के छठे सत्र के तीसरे चरण की कार्यवाही के दौरान 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले नगरीय विकास विभाग के सबसे बड़े अभियान ‘प्रशासन शहरों के संग’ को लेकर काफी हंगामा मचा है. इसी बीच निवर्तमान वसुंधरा राजे सरकार के समय बनी धारा 69A को लेकर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मैं आज भी यह बात दोहराता हूं कि 69A जादुई धारा है, लेकिन बीजेपी राज में इसका उपयोग नहीं कर पाए, लेकिन अब ‘जादूगर‘ करेगा. हाल ही अलवर दौरे के दौरान भी मंत्री धारीवाल ने धारा 69A की तारीफ करते हुए राजे सरकार की सराहना की थी. वहीं सदन में दो दिन … Read more