वसुंधरा का नाम लिए बिना बोले नेता प्रतिपक्ष- प्रदेश में पूनियां या कटारिया की नहीं बीजेपी की बनेगी सरकार

प्रदेश में पूनियां या कटारिया की नहीं बीजेपी की बनेगी सरकार

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश भाजपा में लगातार आ रही गुटबाजी की खबरों के बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का एक बड़ा बयान सामने आया है. कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम लिए बिना कहा कि राजस्थान में पूनिया और कटारिया नहीं बल्कि बीजेपी की सरकार बनेगी. मंगलवार को उदयपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हमारे यहां किसी नेता की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है. बता दें, हाल ही में वसुंधरा राजे को छोड़कर प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं की दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समर्थक … Read more

सीएम अशोक गहलोत टेप-रिकाॅर्डर की तरह निरंतर आरोप लगाते हैं, जिनका कोई जनाधार नहीं: पूनियां

Img 20201205 Wa0153

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित चार नेताओं पर सरकार गिराने के आरोपों पर पलटवार करते हुए सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विग्रह है और इस कमजोरी को छुपाने के लिए सीएम गहलोत का भाजपा पर झूठे आरोप लगाना उनके लिए एक सहूलियत है. इसके साथ ही प्रदेश में आशासहयोगिनों और किसानों को मुफ्त बिजली के देने के मुद्दे पर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा. शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी के नव निर्वाचित पार्षदों और मेयर की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष … Read more

टूटने के कगार पर पहुंच चुके बीजेपी-आरएलपी गठबंधन के मुखिया बेनीवाल ने दी बीजेपी को चुनौती

Beniwal challenged the BJP leaders of Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. लगभग टूटने के कगार पर पहुंच चुका बीजेपी और आरएलपी के गठबंधन के बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ़ बयानबाजी तेज कर दी है. हाल ही में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा हनुमान बेनीवाल को दी गई संयम में रहने की नसीहत पर पलटवार करते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी अपने दम पर सब कुछ करने में सक्षम होने का दावा करती है तो आरएलपी के सहयोग से जीती गई लोकसभा सीटों से सांसदों को इस्तीफ़ा दिलवाकर फिर से चुनाव मैदान में किस्मत आजमा लें. आपको बता दें, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हनुमान बबेनीवाल और बीजेपी के नेताओं में अब … Read more

BTP विधायकों के 10-10 करोड़ में तो मालवीया पर 33 करोड़ में बिकने के आरोप, पूनियां ने साधा निशाना

Mahendrajeet Malviya Vs Btp (2)

Politalks.News/Rajasthan/BTP-Congress. प्रदेश में जारी पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के चलते इन दिनों सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. ताजा घटनाक्रम के अनुसार वागड़ से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया द्वारा उनके क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान सरकार समर्थित BTP के विधायकों पर प्रदेश में सत्ता बचाने के लिए खरीद फरोख्त के गम्भीर आरोप लगाए. पूर्व मंत्री मालवीया ने कहा कि बीटीपी के विधायकों को पहले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने और फिर सत्ता बचाने के लिए कुल 10-10 करोड़ रुपए मिले हैं. इस पर पलटवार करते हुए BTP के प्रदेशाध्यक्ष रामप्रसाद डिंडोर ने कहा कि … Read more

लव ​जिहाद पर सीएम गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना तो गजेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने किया पलटवार

Ashok Gehlot On Love Jihad

Politalks.News/Rajasthan/LoveJihad. लव जिहाद पर यूपी की योगी सरकार और एमपी की शिवराज सरकार के कानून लाने के ऐलान के बाद इस मुद्दे पर फिर से बहस छिड़ गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को लव जिहाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और लव जिहाद को भाजपा द्वारा राष्ट्र को विभाजित करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निर्मित एक शब्द मात्र बताया. उन्होंने ये भी कहा कि लव में जिहाद का कोई स्थान नहीं है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के राजस्थान अध्यक्ष सतीश पूनिया और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने सीएम गहलोत पर पलटवार किया है. … Read more

राजस्थान बीजेपी की अंदरूनी खींचतान आई सामने, राज्यपाल को ज्ञापन देने अलग से पहुंची दीया कुमारी

Rajasthan Bjp

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस पर लगातार आंतरिक गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर की खींचतान गाहे-बगाहे सामने आती रहती है. पिछले कुछ दिनों से खुद बीजेपी के भीतर अजीब सी जद्दोजहद नेताओं में भी दिख रही है. ताजा मामला प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देने के गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर चर्चाओं में है, जहां बीजेपी प्रतिनिधि के राजभवन पहुंचने से पहले ही प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने अलग से ज्ञापन राज्यपाल को सौंप दिया. दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 1 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिला. लेकिन प्रदेश महामंत्री … Read more

विधायकों के फोन टैपिंग के मामले में पायलट के मीडिया मैनेजर पर मुकदमा दर्ज, पूनियां ने साधा निशाना

राजस्थान में विधायकों का फोन टैपिंग मामला

Politalks.News/Rajasthan. कुछ दिनों की चुप्पी के बाद राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बवाल मचने के आसार हैं. प्रदेश में हाल ही में जुलाई-अगस्त में विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मामले सामने आया फोन टैपिंग का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. दरअसल, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हाल ही में चली अदावत के दौरान दोनों गुटों की ओर से मीडिया में खबरें दी जा रही थी. उसी दौरान सचिन पायलट कैंप की तरफ से जैसलमेर के होटल में विधायकों के फोन टैपिंग के जो आरोप लगाए गए थे उसे लेकर अब सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह और सम्बंधित खबर … Read more

सियासत-ए-राजस्थान: डोटासरा ने हिटलर से की मोदी-योगी की तुलना तो सतीश पूनियां हुए गिरफ्तार

Halla Bol Vs Mon Satyagarh

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में आज कांग्रेस और बीजेपी दोनों का सियासी बवाल देखने को मिला. हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के कई हिस्सों में मौन सत्याग्रह आयोजित किया, जिसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता अलग-अलग जगह शामिल हुए. वहीं बीजेपी ने राजस्थान में बढ़ रहे अपराध और दुष्कर्म के ग्राफ के खिलाफ सड़कों और उतरकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया. इस कड़ी में जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह का आयोजन रखा, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने बीजेपी के मुख्यालय से लेकर सिविल लाइंस तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो सतीश पुनियां सहित अन्य … Read more

सीएम गहलोत की बात को पूनियां ने ले लिया सीरियसली, 5 अक्टूबर को बीजेपी का प्रदेशव्यापी ‘हल्ला बोल’

Ashok Gehlot Vs Satish Poonia

Politalks.News/Rajasthan. ऐसा लगता है राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात को दिल पर ले लिया है और प्रदेश में बढ़ते अपराध और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ सिर्फ वर्चुअल भाषणबाजी नहीं करके आगामी 5 अक्टूबर को प्रदेश भर हल्ला बोल प्रदर्शन की घोषणा की है. दरअसल, हाल ही में सीएम गहलोत ने राहुल-प्रियंका के हाथरस के साथ साथ राजस्थान आने के विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वे वहां विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. हमारे यहां भी विपक्ष आगे आए और पता करे कि घटना हुई है या नहीं. उनकी इस सलाह को विपक्ष यानि प्रदेश बीजेपी ने सीरियसली … Read more

कोरोना के खिलाफ जनांदोलन में विपक्ष करेगा गहलोत सरकार का पूरा सहयोग, राजे ने की सराहना

Awareness About Corona In Rajasthan No Mask No Entry

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन की जयपुर के अल्बर्ट हाॅल से राज्य-स्तरीय आयोजन के माध्यम से 2 अक्टूबर को शाम 4ः30 बजे शुरूआत करेंगे. इसके बाद प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में 3 अक्टूबर को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए आमजन के बीच मास्क पहनने, उचित दूरी रखने और भीड़ से बचने के नियमों की पालना की समझाइश करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन का नाम दिया गया है, ताकि इसमें आम लोगों की अधिक भागीदारी हो सके. प्रदेश की राजधानी से लेकर गांव-ढ़ाणी तक यह लगना चाहिए कि यह जनता का आंदोलन है. इसके लिए … Read more