‘हां मैं रहती हूं भगवान भरोसे और सांवलिया जी के आशीर्वाद से आ रहा है हमारा समय’- वसुंधरा राजे
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी ‘देवदर्शन‘ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. मैडम राजे ने कहा कि, ‘देवदर्शन और अपने सहयोगियों के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के कार्यक्रम को कुछ लोग राजनीतिक यात्रा बता कर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि शोक व्यक्त करने का ये कार्यक्रम राजनीतिक यात्रा नहीं है. वे तो कोरोना के कारण चल बसे अपनों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने और भगवान के दर्शन कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना करने आई हैं’. मैडम राजे ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया क़स्बे में भगवान सांवलिया जी के मंदिर में ढोक लगाकर कर अपनी यात्रा का आगाज किया और एक जनसभा … Read more