प्रदेश भाजपा में बचे हैं केवल चापलूस लोग, डिक्टेटरशिप हो चुकी है पूरी तरह हावी- रोहिताश शर्मा
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में छिड़ी आतंरिक कलह किसी से छिपी नहीं है तो वहीं प्रदेश भाजपा में भी जगजाहिर हो चुकी आपसी खींचतान रह रह कर उबाले मार रही है. पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा से निष्काषित पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर रोहिताश शर्मा ने पार्टी में चल रही आंतरिक कलह के बीच बड़ा बयान देते हुए भाजपा में तानाशाही हावी होने की बात कही है. मामला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र मेघवाल द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए आलाकमान को लिखे गए पत्र से … Read more