सूर्योदय से सूर्यास्त तक लगातार दौड़ रहे MLA बलजीत यादव, सरकार के खिलाफ अनूठे प्रदर्शन की है ये वजह

बलजीत यादव का अनूठा प्रदर्शन

Politalks.News/Rajasthan/Baljeet Yadav. राजस्थान के इतिहास में शायद यह पहला मामला होगा जब प्रदेश की सरकार को समर्थन दे रहे एक निर्दलीय विधायक ने अपनी ही राज्य सरकार के खिलाफ एक अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया हो. प्रदेश में पिछले दिनों REET भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल माफिया व धांधली के साथ हाल ही में गुरुकुल यूनिवर्सिटी के नाम पर सामने आए बड़े फर्जीवाड़े के खिलाफ राज्य की गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने विरोध जताते हुए आज एक अनूठा प्रदर्शन किया. काले कपड़े पहनकर सुबह सूर्योदय से पहले राजधानी के सेंट्रल पार्क पहुंचे विधायक बलजीत यादव ने सूर्य उदय के … Read more

सुभाष गर्ग घपले का बड़ा सूत्रधार, राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हैं तार, गहलोत दें इस्तीफा: किरोड़ी मीणा

img 20220130 wa0238

Politalks.News/Rajasthan/REET. बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने REET 2021 धांधली मामले में गहलोत सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग पर अहम सूत्रधार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्यादातर घपलेबाज राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए हैं. इसी स्टडी सर्किल को जनता के खून पसीने की कमाई की राशि का अपरोक्ष रूप से फाइनेंस किया जाता है. इसके साथ ही सांसद मीणा ने एक बार फिर से सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि मंत्री और सीएमओ की भूमिका को देखते हुए सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के कथन को कोट करते हुए डॉ किरोड़ी मीणा ने कहा कि जब … Read more

CBI जांच और पेपर रद्द करने का फैसला लेने में लगते हैं 2 मिनट, लेकिन… सीएम गहलोत ने दिया जवाब

01b922a3334c2a38dc8d1356faec335c original

Politalks.News/Rajasthan. REET 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मरुधरा की राजनीति गरमाई हुई है. SOG के खुलासे के बाद इस मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली की बर्खास्तगी और दो एसोसिएट प्रोफेसर्स का सस्पेंशन हो चुका है. अब आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई और आरोपियों पर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. सीएम गहलोत ने कहा कि,’ हर गलती कीमत मांगती है जिसने गलती है उसे कीमत चुकानी पड़ेगी, भनक लगते ही सरकार ने एसओजी को ये जिम्मेदारी सौंपी थी. सीबीआई जांच और पेपर दुबारा करवाने का फैसला लेने में दो मिनट लगते हैं, लेकिन इसका रिजल्ट क्या होगा? लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य का … Read more

REET- रोजाना जांची जाएगी एक लाख OMR शीट, सफल आयोजन के लिए सीएम ने जताया आभार

img 20210927 074545

Politalks.News/REET2021Rajasthan. राजस्थान के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी महापरीक्षा अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2021) रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई, जो कि सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी. लगभग 16 लाख 51 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा जिसमे से लगभग 13 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे. दो पारियों में सम्पन्न हुई इस रीट परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस, प्रशासन और पूरी सरकार ने कमर कस रखी थी. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट परीक्षा की कमान अपने हाथ में ले रखी थी. प्रदेश में कुछ जगह फर्जी अभ्यर्थियों, नकल गिरोह के सदस्यों … Read more

REET 2021 के परीक्षार्थियों के लिए अब तीन दिन निःशुल्क भोजन भी, CM गहलोत ने किए निर्देश जारी

reet exam gehlot

Politalks.News/REET2021: प्रदेश में 26 सितंबर को होने जा रही रीट परीक्षा (REET Exams 2021) की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर सरकार ने रीट परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले सभी अभ्यार्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा के बाद निशुल्क खाने की भी व्यवस्था की है. रीट परीक्षा के दौरान 24 से 27 सितंबर तक रीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को इंदिरा रसोई से निशुल्क भोजन मिलेगा. रसोई संचालकों को 8 रुपए प्रति थाली भोजन व 5 रुपए प्रति थाली पैकिंग का … Read more

सीएम ने REET दे रहे युवाओं को दी मुफ्त सफर की सौगात तो अधिकारियों को हिदायत- ना बरतें कोताही

REET दे रहे युवाओं के लिए सीएम ने की ये अपील

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत REET-2021 की परीक्षा को लेकर गंभीर हैं. 26 सितंबर को प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पर परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा में 31 हजार पदों के लिए करीब 16 लाख से ज्यादा युवा अपना भाग्य आजमाएंगे. इस परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवास पर रीट की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित किया. REET परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील फैसला लिया है. REET परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए सभी तरह की बसों में मुफ्त यात्रा को तोहफा दिया है. ऐसे में अब अभ्यर्थी रोडवेज के साथ ही निजी बसों में भी … Read more