RAS रिजल्ट पर डोटासरा बोले- ‘मेरे हाथ में होता तो सबको बना देता’, BJP बोली-टेलेंट की हो जांच
Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के एक समान नंबर आने के बाद ये पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू के भाई गौरव और बहन प्रभा भी RAS बने हैं और इन दोनों को इंटरव्यू में एक समान 80% मार्क्स मिले हैं. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद डोटासरा सूबे की प्रमुख विपक्ष पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गए और बीजेपी ने गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे की मांग तक कर डाली और इसी जांच की बात भी कही. तो वहीं अपने ऊपर लग रहे इस तरह के आरोपों को … Read more