जोधा-अकबर में नहीं था I LOVE YOU, सत्ता लोभी ने बेटी पर लगाया दांव- BJP विधायक के बयान पर बवाल

'जोधा-अकबर में नहीं था कोई I LOVE YOU'

Politalks.News/Madhypradesh. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर शर्मा अपने विवादित बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं. सागर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुत्व पर अपना भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘जोधा-अकबर के बीच प्रेम विवाह नहीं हुआ था. बल्कि सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाया गया था. रामेश्वर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है. शर्मा के बयान पर राजपूत समाज भड़क गया है तो कांग्रेस ने भी शर्मा को आड़े हाथ लिया है रामेश्वर बोले- … Read more