रामनवमी पर बीजेपी के ‘शक्ति प्रदर्शन’ से सियासत में उबाल, क्या करेगी ममता सरकार?

mamata on ram navami

आज रामनवमी है और आज के पावन पर्व पर प्रभु राम से अधिक भारतीय जनता पार्टी के शक्ति प्रदर्शन की छाप दिखी. कुछ ऐसा ही माहौल देखा गया पश्चिम बंगाल में, जहां अकेले कोलकाता में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा 60 से अधिक रैलियां निकाली गयी. पश्चिम बंगाल में निकाली गयी शोभायात्राओं में सभी के हाथों में श्रीराम के भगवा झंडे और जय श्री राम के उद्घोष के बीच बीजेपी का ये शक्ति प्रदर्शन हालांकि शांतिपूर्ण रहा लेकिन इन यात्राओं में उमड़ी लाखों हिंदूओं की भीड़ तृणमूल सरकार के परेशानी बढ़ाने वाली जरूरी रही. इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी ने राम नवमी के … Read more

‘कम से कम सिग्नेचर तो तमिल में..’ भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी का करारा तंज

pm modi in rameshwar

भारत के दक्षिण भाषी राज्यों और केंद्र सरकार के बीच पिछले कुछ महीनों से ट्रायलैंग्वेज और नई शिक्षा नीति को लेकर गर्मागर्मी चल रही है. दक्षिणी राज्यों में खासतौर पर तमिलनाडू में यह विवाद आग पकड़ रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को कई बार सार्वजनिक मंच पर घेर चुके हैं. इसी कड़ी में रविवार को पीएम मोदी रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज और और अन्य योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करने तमिलनाडू पहुंचे. यहां रामेश्वरम के टूरिज्म ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सीएम स्टालिन और उनकी सरकार पर … Read more

राम नवमी के जरिए पश्चिम बंगाल में राजनीति साधने की कोशिश में बीजेपी!

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी अभी से अपना राजनीतिक ताना बाना बुनने की तैयारी शुरू करने में जुट गयी है. इसकी तैयारी अगले महीने आने वाली राम नवमी से की जाएगी. बीजेपी ने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में व्‍यापक पैमाने पर राम नवमी का त्‍योहार मनाने की घोषणा कर दी है. इसमें करीब एक करोड़ से अधिक हिन्दूओं को जोड़ने की तैयारी कर ली है. साल 2026 में मार्च-अप्रैल के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी के इस महाअभियान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: रंगोत्सव पर अलग रंग में दिखे सीएम भजनलाल, … Read more

कसाब को हिंदू कहने वालों ने फिर से कर दिया झूठ फैलाना शुरू- दिग्गी राजा के बयान पर मिश्रा का पलटवार

खरगोन हिंसा को लेकर गरमाई सियासत

Politalks.News/Khargone रविवार को रामनवमी के मौके पर मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सोमवार को दंगाईयों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई लेकिन अब इस पुरे मामले में कांग्रेस की भी एंट्री हो चुकी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ‘क्या खरगोन प्रशासन व पुलिस ने यह भाषण नहीं सुना? … Read more

रामनवमी की बधाई दे बुरे फंसे अखिलेश, पिल पड़े भाजपाई बोेले- चुनावी मौसम में आ गए नवेले हिंदू

महानवमी और रामनवमी के फेर में बुरे फंसे 'सुल्तान'!

Politalks.New/Uttarpradesh.  शारदीय नवरात्र का नवां दिन महानवमी के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व पर सभी राजनीतिक नेता जनता को अपने सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था. लेकिन, उन्होंने कंफ्यूजन में एक बड़ा ब्लंडर कर दिया. अब कोई भी ब्लंडर सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बचता थोड़े ही है. ऐसे में अखिलेश यादव को जनता के साथ भाजपा ने भी ट्रोल कर दिया है. मान्यताओं के अनुसार आज महानवमी के दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा-अर्चना होती है. अखिलेश ने आज दे दी रामनवमी की बधाई…फिर किया भूल सुधार दरअसल, अखिलेश यादव … Read more