यूपी के चुनावी दंगल में ताल ठोकने को बेताब बड़े अफसर, ऐसे में फिर उठी ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ की मांग

चुनावी दंगल में ताल ठोकने को बेताब बड़े अफसर

Politalks.News/UttarpradeshChunav. उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election) से पहले अधिकारियों का स्वैच्छिक रिटायरमेंट (VRS) के लिए आवेदन देने का सिलसिला तेज हो गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के संयुक्त निदेशक और उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारी राजेश्वर सिंह (Rajeshwar singh) ने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया है और कहा जा रहा है कि, ‘वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. हाल ही में कानपुर (Kanpur) में कमिश्नर नियुक्त हुए असीम अरुण (Asim Arun) ने भी वीआरएस लेने की बात कही है और बताया जा रहा है कि अरुण कन्नौज सदन की सीट से … Read more