मंत्री पद नहीं संभालने वाले गुढ़ा ने खोला ‘राज’- रमेश मीणा के अंडर बनाया राज्यमंत्री, फिर किस बात …
Politalks.News/Rajasthan. अपने बयानों को लेकर मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा(Rajendra Sing Guda) मरुधरा की राजनीति में चर्चाओं में बने हुए हैं. बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों में से एक राजेंद्र गुढ़ा को ही राज्यमंत्री बनाया गया है. 21 नवंबर को शपथ लेने के बाद अब तक गुढ़ा ने पदभार ग्रहण नहीं किया है. राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने अखबार दैनिक भास्कर को दिए एक रोचक इंटरव्यू में इसके बारे में खुलकर ‘मन की बात’ की है. गुढ़ा ने नाराजगी का कारण बताते हुए कहा कि, ‘पिछली अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) सरकार में बसपा से चुनाव जीतने वाले रमेश मीणा, गिर्राज मलिंगा, राजकुमार, रामकेश आदि थे और उस समय मैं बसपा … Read more