किसान बिल का विरोध कर रही कांग्रेस, क्या इसका जिक्र उनके घोषणा पत्र में नहीं था: पूनियां

Rajasthan (6)

POlitalks.News/Rajasthan. कृषि विधेयक को लेकर देशभर की सड़कों पर किसानों का विरोध जारी है. वहीं सदन के अंदर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष बीजेपी/एनडीए पर हमलावर है. किसानों से जुड़े बिल को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान में भी हल्ला बोला है और प्रदेश के जिलों में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने तीखा निशाना साधा और कहा कि जिस बिल का कांग्रेस विरोध कर रही है, क्या ये उनके 2019 के चुनावी घोषणा में शामिल नहीं था. राजस्थान के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को टैग करते हुए पूनियां ने एक ट्वीट कर कांग्रेस से सवाल पूछा. पूनियां … Read more

गुर्जर आरक्षण और कांग्रेस की गुटबाजी पर खुलकर बोले सचिन पायलट, केंद्र को बताया विश्वासघाती

सचिन पायलट Vs मोदी सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने मीडिया के समक्ष गुर्जर आरक्षण और कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी पर खुलकर अपनी राय रखी. पायलट ने कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी पर रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है. पायलट ने गुर्जर आरक्षण पर भी बात की और कहा कि खुशी है कि हमारी सरकार ने इस बारे में कानून बनाया और मेरे पत्र पर भी संज्ञान लिया है. पायलट ने संसद में पारित किए गए कृषि संबंधी तीन बिलों के विरोध में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और अध्यादेशों को किसान विरोधी कहते हुए केंद्र की … Read more

प्रदेश में बेकाबू कोरोना, 15 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाना जरूरी: राजेंद्र राठौड़

Lockdown In Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. प्रदेश में दिन-ब-दिन रिकवरी रेट सुधर रही है लेकिन रोजाना 1500 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं. कुल मरीजों की संख्या एक लाख के पार और एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार से अधिक हो चुकी है. मरने वालों का आंकड़ा भी 1250 से ज्यादा हो गई है. बिगड़ती परिस्थितियों के बीच विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है, साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेश में 15 दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित किए जाने की मांग भी की. लॉकडाउन पूरा होने के बाद अगले चरण में सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को … Read more

राजस्थान में अब रु 1200 में होगी कोरोना जांच, प्रख्यात चिकित्सकों के साथ सीएम गहलोत ने की चर्चा

Rajasthan Cm Ashok Gehlot Talk On Corona

Politalks.News/Rajasthan. कोरोनाकाल में प्रदेश की गहलोत सरकार ने जनता को एक और बड़ी सौगात देते हुए निजी चिकित्सा संस्थानों और लैब में कोरोना की जांच के लिए 1200 रूपए निर्धारित कर दिए हैं. पहले कोरोना की जांच के लिए 2200 रुपए देने पड़ते थे. इसके साथ ही प्रदेश में गहलोत सरकार अब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हेल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन करवाने जा रही है. प्रदेश में सरकार जल्द ही सार्वजनिक स्थानों और सरकारी दफ्तरों में ‘नो मास्क नो एंट्री‘ अभियान चलाने जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के विख्यात चिकित्सकों के साथ आज डेढ़ घण्टे तक महामंथन किया. सोशल मीडिया पर इसका लाइव प्रसारण … Read more

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही बीजेपी

Narendra Modi

Politalks.News/Rajasthan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को प्रदेश भाजपा ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मना रही है. भाजपा द्वारा कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए 14 सितम्बर से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है  जिन्हें 20 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा. ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के समन्वयक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है. गत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मनाया जाता है. इस अभियान के अन्तर्गत सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है. दाधीच ने बताया कि सेवा … Read more

सचिन पायलट ने लिखा मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र, भर्तियों में गुर्जरों को आरक्षण का वादा दिलाया याद

Sachin Pilot And Ashok Gehlot

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुर्जरों के आरक्षण का मामला याद दिलाते हुए राज्य सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में एमबीसी समाज को 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है. इस बाबत पायलट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखा है जिसमें सरकारी भर्तियों में निर्धारित आरक्षण के साथ शेष बचे आरक्षण को भी लागू करने की बात कही गई है. पत्र में सचिन पायलट ने लिखा, ‘मैं आपका ध्यान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में समय समय पर आए प्रतिनिधि मंडलों द्वारा मुझसे मिलकर तथा प्रतिवेदनों के माध्यम से की गई मांगों की ओर आकर्षित करना चाहूंगा. मेरे संज्ञान में … Read more

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध गहलोत सरकार

Ashok Gehlot CM Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) प्रदेश को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को देश में अग्रणी राज्यों में शामिल कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके तहत सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के ई-लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से उच्च शिक्षा के 9 राजकीय महाविद्यालयों तथा रूसा भवन एवं करीब 23.22 करोड़ रुपये की लगात से तकनीकी शिक्षा के 10 राजकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में नवनिर्मित भवनों, बालिका छात्रावास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति बालिका छात्रावास, लैब, नवीन आधारभूत संरचनाओं एवं तीन नवाचारों आनंदम पाठ्यक्रम, ई-कंटेट तथा पॉलोटेक्निक … Read more

बीजेपी के साथ एलायंस में हैं लेकिन किसानों का अपमान किसी कीमत पर नहीं बर्दाश्त – हनुमान बेनीवाल

Hanuman Beniwal

Politalks.News/Rajasthan. आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय समिति की बैठक में भाग लेते हुए सेना भर्ती को नागौर मुख्यालय पर ही यथावत रूप से रखे जाने की मांग का मुददा रखा. इसके साथ ही इस सम्बंध में रक्षा समिति के चेयरमैन जुएल ओराम को पत्र भी सौंपा. इसके अलावा हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की है और कहा कि किसी भी कीमत पर किसान का अपमान सहन नहीं किया जाएगा. सेना भर्ती मुख्यालय बदलने से युवाओं में निराशा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को संसद की रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने दिल्ली … Read more

जनता का विश्वास खो चुकी गहलोत सरकार, सिर्फ आंकड़ों में कर रही दावा: बीजेपी

Ramlal Sharma MLA BJP

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कोरोना संक्रमण के समय से लेकर आज तक प्रबन्धन से सम्बन्धित आंकड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जो मीडिया के समक्ष पेश किये गये हैं, वह धरातल पर नहीं है, सिर्फ कागजों एवं आंकड़ों में हैं. विधायक शर्मा ने कहा कि जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर सहित कई जिलों में सरकारी अस्पतालों में लापरवाही की वजह से कई कोविड मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जैसलमेर में पिछले दिनों अस्पताल के बाथरूम में एक कोविड मरीज की मौत हो जाना गंभीर चिंता का विषय है, जो … Read more

केंद्र की कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यक नीति पर रूख साफ करे गहलोत सरकार: राजेंद्र राठौड़

राजेन्द्र राठौड़ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भारत सरकार द्वारा माह जून, 2020 में जारी कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यक (संवर्द्धन और सरलीकरण) अध्यादेश-2020 पर सरकार का रूख स्पष्ट करने की मांग की है. राठौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यक (संवर्धन और सरलीकरण) अध्यादेश 2020 की धारा 6 के अनुसार सभी प्रकार के टेक्स या सैस को राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा वसूल नहीं किये जाने का प्रावधान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है. राठौड़ ने इस फैसले बारे में सरकार की नीति व दृष्टिकोण को स्पष्ट किये जाने की मांग की है. राठौड़ … Read more