’50 करोड़ में बिका विधायक’- सांसद के इस आरोप पर विधायक का पलटवार- ‘दूसरा रामरहीम है सांसद’
Politalks.News/Rajasthan. बहरोड़ से कांग्रेस समर्थित विधायक बलजीत यादव और अलवर से भाजपा सांसद महंत बालकनाथ योगी के बीच निकाय चुनाव के दौरान खुलकर सामने आई अदावत अब पहले से ओर तेज होती जा रही है. पिछले दिनों आए सांसद बालकनाथ के बयान पर रविवार को पलटवार करते हुए विधायक बलजीत यादव ने सांसद बालकनाथ को दूसरा रामरहीम बता दिया. बलजीत यादव ने कहा कि वह बालकनाथ महिलाओं के जन्मदिन पर नजर आता है, लेकिन, किसी गरीब और आमलोगों के जन्मदिन पर नहीं, उसे (बालकनाथ) भोग विलास की आदत है, दूसरा रामरहीम है ये सांसद. बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने रविवार को अलवर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे कहा … Read more