सीएम ने REET दे रहे युवाओं को दी मुफ्त सफर की सौगात तो अधिकारियों को हिदायत- ना बरतें कोताही
Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत REET-2021 की परीक्षा को लेकर गंभीर हैं. 26 सितंबर को प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पर परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा में 31 हजार पदों के लिए करीब 16 लाख से ज्यादा युवा अपना भाग्य आजमाएंगे. इस परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निवास पर रीट की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित किया. REET परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील फैसला लिया है. REET परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए सभी तरह की बसों में मुफ्त यात्रा को तोहफा दिया है. ऐसे में अब अभ्यर्थी रोडवेज के साथ ही निजी बसों में भी … Read more