सियासी संकट के बीच ‘कोढ़ में खाज बना’ हेमाराम का इस्तीफा, मन में दबाए बैठे हैं जाने कौनसा ‘बवंडर’

सियासी संकट में 'कोढ़ में खाज बना' हेमाराम का इस्तीफा

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक हेमाराम का इस्तीफा गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी ना तो उगलता बन रहा है और नाही निगलता. हेमाराम चौधरी का इस्तीफा पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गया है. न तो इस्तीफे को किया जा रहा मंजूर और ना ही इसे नामंजूर किया गया है. उल्टे चौधरी को विधानसभा में राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाकर इसे और लटका दिया है. समिति का सभापति बनाए जाने के बाद चौधरी ने इस्तीफा लेने से साफ इनकार कर दिया है. हेमाराम चौधरी का कहना है कि उन्हें समिति का सभापति बनाने के पहले पूछा भी नहीं गया है. ऐसे में अभी हेमाराम का इस्तीफा … Read more

गहलोत के खास विधायक बने हुए हैं सुपर CM, BJP व्यक्ति केंद्रित नहीं विचारों केंद्रित पार्टी- किरोड़ी मीणा

गहलोत के खास विधायक बने हुए हैं सुपर CM

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम पर जबरदस्त टिप्पणी करते हुए भाजपा के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मैंने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो विधायकों का बंधक हो, सीएम गहलोत विधायकों के बंधक हैं. यही नहीं डॉ किरोड़ी मीणा ने कहा कि गहलोत के ज्यादातर विधायक अपने इलाके के सुपर मुख्यमंत्री बने हुए हैं. प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और ट्रांसफर पोस्टिंग में भी विधायकों का भ्रष्टाचार चरम पर है. इसके साथ ही प्रदेश भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक भवानी सिंह राजावत के बयान की राजस्थान में वसुंधरा … Read more

सीएम गहलोत की जमकर तारीफ के बाद अब पीआर मीणा भी बोले- पायलट के साथ था और हमेशा रहूंगा

सचिन पायलट के साथ था, साथ हूँ और साथ रहूंगा- पीआर मीणा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति में प्रतिदिन सियासी घटनाक्रम तेजी से हिचकोले खा रहा है. विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर के बाद अब किसी समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हर वक़्त विरोध करने वाले वाले सचिन पायलट के कट्टर समर्थक टोडाभीम विधायक पीआर मीणा के शनिवार को अचानक सुर बदल गए. पीआर मीणा ने एक लिखित बयान जारी कर जहां भाजपा पर जमकर निशाने साधे तो वहीं सीएम अशोक गहलोत की तारीफ में भी जमकर कशीदे गढ़े. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी कम्यूनिकेशन लोकेश शर्मा द्वारा यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया में शेयर की गई है. हालांकि, मामले के मीडिया में उछलने के बाद पीआर मीणा ने भी … Read more

हेमाराम अकेले नहीं, कई विधायक अंदर ही अंदर घुट रहे हैं, काम नहीं होंगे तो मैं भी दूंगा इस्तीफा- सोलंकी

maxresdefault22

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महासंकट के बीच कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गरमा गई है. हेमाराम चौधरी के बाद सचिन पायलट खेमे के एक और विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने भी गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी ने भी कांग्रेस विधायकों की सुनवाई नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ज्यादातर विधायकों की हालत हेमाराम जैसी है, अकेले हेमाराम चौधरी ही पीड़ित नहीं हैं. चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बुधवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह सही है कांग्रेस सरकार में अफसरशाही हावी हो रही … Read more

हेमाराम चौधरी के इस्तीफे के बाद शुरू हुए सियासी कयास, अनिरुद्ध सिंह ने क्यों कहा इट मार्क्स द स्टार्ट !

hemaram choudhary news

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी कोरोना महासंकट के कहर से अभी गहलोत सरकार निकल भी नहीं पाई थी कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी सत्ता पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. कोरोना की पहली लहर के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी के चलते 17 विधायकों ने बगावत कर दी थी. इसी प्रकार अब कोरोना की दूसरी लहर में भी पायलट गुट के वरिष्ठ विधायक और प्रमुख रणनीतिकार हेमाराम चौधरी के विधायक पद से इस्तीफे की खबर ने कांग्रेस के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच अंदरखाने चली आ रही पुरानी सियासी खींचतान … Read more