डोटासरा ने गुढ़ा को दी मर्यादा में रहने की नसीहत तो सोनिया से ED की पूछताछ व ERCP को लेकर कही ये बात

govind singh dotasra 1649420936

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बीते रोज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. PCC में हुई इस बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं जयपुर जिले के विधायकगण/विधायक प्रत्याशीगण मौजूद रहे. इस बैठक में कांग्रेस संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किये जाने के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों से प्रभार वाले जिलों में हो रहे संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक प्राप्त किया तथा विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किये. वहीं शुक्रवार को PCC में जनसुनवाई के दौरान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा वरिष्ठ मंत्री शांति … Read more

गुढा के बेबाक बोल- धारीवाल का अलाइनमेंट खराब, ब्यूरोक्रेसी की खींच कर रखनी पड़ती है लगाम तब…

मंत्री राजेंद्र गुढा के बेबाक बोल

Politalks.News/Rajasthan/RajendraGudha. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले पूर्व बसपाई और वर्तमान में कांग्रेस से सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर बड़ा बयान देने के चलते चर्चाओं में आ गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए पहुंचे राजेन्द्र गुढा ने अपने अंदाज में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘हम वो लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाई भी और बचाई भी है. मैं हाथों-हाथ काम करने में विश्वास रखता हूं लेकिन कुछ नेताओं का अलाइनमेंट खराब है, जिसे सही कर दिया जाएगा.’ यही नहीं जब पत्रकारों ने गुढ़ा से नाम पुछा तो उन्होंने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का नाम लिया. वहीं इससे … Read more

प्रदेश में जारी कोरोना का कहर, PCC में होने वाली नियमित सुनवाई स्थगित, मंत्रियों ने भी लगाई रोक

r 2 1584824813

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बीते रोज शनिवार को प्रदेश में 4108 नए मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं 2 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. वहीं सबसे ज्यादा मामले एक बार फिर राजधानी जयपुर में ही दर्ज किए गए हैं. जयपुर में 1 दिन में 1866 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. वही दूसरी तरफ ओमीक्रोन भी प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है, प्रदेश में बीते रोज ओमीक्रोन के 82 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार से बुधवार तक होने वाली जनसुनवाई को भी स्थगित … Read more

चिट्ठी बम पर ‘बड़ा बवाल’, डोटासरा के भाषण के बीच हुआ जोरदार हंगामा, अब बोलीं ज्योति- सफल होगी रैली

ज्योति की चिट्ठी पर मचा बवाल

Politalks.News/Rajasthan.  जैसा की पहले से तय था की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल (Jyoti khandelwal) की चिट्ठी बम पर बवाल होना तय है. पॉलिटॉक्स (Politalks) ने इसके संकेत आपको पहले ही दे दिए थे. इस मामले को लेकर पीसीसी (PCC) में हुई जयपुर शहर कांग्रेस (Congress) की अहम बैठक में जमकर हंगामा हुआ. सबसे बड़ी बात यह है कि ये हंगामा प्रदेश प्रभारी अजय माकन (ajay makan) और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) की मौजूदगी में हुआ. दरअसल ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर CDS के निधन और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए जयपुर में होने वाली महारैली को … Read more

जब सीएम गहलोत ने मंच से पूछा- क्या ट्रांसफर के देने पड़ते हैं पैसे? तो ‘गुरुजनों’ ने लगा दी मंत्रीजी की क्लास

'हां देने पड़ते हैं ट्रांसफर के पैसे'

Politalks.News/Rajasthan. शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आज हुआ शिक्षक सम्मान समारोह सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. समारोह में सीएम गहलोत के सम्बोधन के दौरान एक बारगी तो ऐसी स्थिति बन गई की हर कोई अचंभित रह गया. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से अपने भाषण के बीच में ही शिक्षकों से पूछा की क्या आपको ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं, तो उपस्थित ‘गुरुजनों‘ ने मौका नहीं चूका और शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में कह दिया है, हां हमें ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं. इसके बाद सीएम गहलोत शिक्षा मंत्री की तरफ देखते ही रह गए. हालांकि … Read more

मैं किसी के साथ नहीं, मेरी जनता के साथ- पायलट कैंप के MLA के ‘मन की बात’ की चर्चाएं जोरों पर

मैं किसी के साथ नहीं, मेरी जनता के साथ

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर हैं. तो वहीं राजस्थान कांग्रेस में ‘राजनीतिक खींचतान’ के बीच उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीना का बड़ा बयान सामने आया है. पायलट खेमे के विधायक माने जाने वाले मीना से जब पूछा गया कि आप सीएम गहलोत के साथ है या फिर सचिन पायलट के साथ है? इस पर हरीश मीना ने कहा कि, ‘मैं किसी के साथ नहीं हूं. मैं मेरी जनता के साथ हूं’. मीना के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. अधिकांश लोग उनके इस बयान को वर्तमान परिपेक्ष में … Read more

टिकट के लिए शक्तावत परिवार में सियासी भूचाल, भाई की पत्नी की उम्मीदवारी के विरोध में उतरा भाई

टिकट के लिए शक्तावत परिवार में सियासी भूचाल

Politalks.News/Rajasthan. उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. लेकिन सोमवार को वल्लभनगर की राजनीति में नया मोड़ आ गया. रक्षाबंधन के अगले ही दिन वल्लभनगर में शक्तावत परिवार की राजनीति कांग्रेस में सड़क पर आ गई. वल्लभनगर सीट से कांग्रेस में टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के ही बड़े भाई देवेंद्र सिंह शक्तावत ने अपने ही छोटे भाई के खिलाफ बगावती सुर छेड़ दिए. देवेंद्र ने पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रीति शक्तावत पर गंभीर आरोप भी लगाए. देवेंद्र ने यहां तक कह डाला कि ‘अगर प्रीति शक्तावत को टिकट मिला तो वो कांग्रेस पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव में उतरेंगे’. आपको … Read more