सीएम गहलोत के बयान व विधायकों की नारेबाजी से राज्यपाल कलराज मिश्र हुए आहत, सीएम से मांगा जवाब

Kalraj Mishra Ashok Gehlot

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से चल रहे सियासी संकट की गूंज शुक्रवार दोपहर राजभवन में सुनाई दी. शुक्रवार दोपहर कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी से राजभवन गुजांयमान रहा. विधानसभा का संक्षिप्त सत्र नहीं बुलाने पर नाराज हुए सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से रूबरू होते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र से कहा कि हम सब अभी राजभवन में आ रहे हैं, आप किसी के दबाव में नहीं आएं. आपका संवैधानिक पद है, उसको आधार बनाकर फैसला करें, वरना फिर हो सकता है कि पूरे प्रदेश की जनता अगर राजभवन को घेरने के लिए आ गई तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी. इसके बाद सीएम सीएम गहलोत के … Read more

सरकार बचाने के लिए करीब 5 घण्टे तक राजभवन में चला सरकार का धरना

5 घण्टे तक राजभवन में चला सरकार का धरना

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रही सत्ता की लडाई आज राजभवन तक पहुंच गई है. गहलोत कैबीनेट द्वारा विधानसभा सत्र आहूत किए जाने की मांग को राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नहीं माने जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आक्रोषित नजर आए और राज्यपाल पर ऊपर (बीजेपी) के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही सीएम गहलोत अपने सभी समर्थित विधायकों के साथ दोपहर 2:30 बजे के करीब राजभवन पहुंच धरने पर बैठ गए. इस दौरान कांग्रेस व समर्थित विधायकों ने राज्यपाल मिश्र व सीएम गहलोत के सामने जमकर नारेबाजी भी की. इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित बीजेपी नेताओं ने धरने की निंदा की और सीएम गहलोत की … Read more

मुख्यमंत्री गहलोत और राज्यपाल के बीच का टकराव कहीं राष्ट्रपति शासन की ओर कदम तो नहीं!

मुख्यमंत्री गहलोत और राज्यपाल के बीच टकराव

PoliTalksNews/Rajasthan. राजस्थान में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच अब विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच टकराव शुरू हो चुका है. राज्यपाल ने गहलोत सरकार के विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को ठुकरा दिया है. राज्यपाल की ओर से कहा गया कि अभी कोरोना का समय चल रहा है. कई विधायक इससे पीड़ित हैं, ऐसे समय में सत्र बुलाना सही नहीं है. इस बीच अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों को साथ लेकर राजभवन पहुंचे. इससे पहले हाईकोर्ट ने अपने फैसले में विधानसभा स्पीकर के नोटिस पर स्टे लगा दिया था यानी पायलट गुट को अभी अयोग्य करार नहीं दिया जा सकता है. मुख्यमंत्री गहलोत … Read more

राजभवन में पहुंचा बहुमत, नारे लगाए तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, लोकतंत्र के हत्यारों का नाश हो, नाश हो

राजभवन में पहुंचा बहुमत

Politalks.news/Rajasthan. लोकतंत्र कहीं बैठा जरूर आंसू बहा रहा होगा. जनता का जनादेश बहुमत के साथ राजभवन जाकर मांग कर रहा है कि हाउस बुलाओ. राज्य की सरकार खुद विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है. राजभवन में नारे लग रहे हैं, “तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, लोकतंत्र के हत्यारों का नाश हो-नाश हो,” क्या यही लोकतंत्र है? क्या ऐसे ही तमाशा बनता रहेगा जनता के जनादेश का. एक बाद एक चुनी हुई राज्य सरकारों का गिरना आम बात होती जा रही है. राजस्थान में जो भी कुछ हो रहा है, वो लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं तो क्या है. अगर ऐसा नहीं होता तो जनता के चुने हुए … Read more

गहलोत निकलें होटल से बाहर, मंत्री व विधायकों को भी छोडें खुला, जिससे जनता के हो सकें काम- पूनियां

(10)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच की आपसी खींचतान के चलते आए सियासी संकट के मौके को भाजपा किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहती है. प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा के पास सत्ता हथियाने का मौका तो ना के बराबर है लेकिन भाजपा नेता सीएम गहलोत पर निशाना साधने का कोई मौका मौजूदा समय में नहीं छोड रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र को लेकर सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रदेश की जनता की इम्युनिटी … Read more

गहलोत प्रेशर में हैं, इसलिए वो कहते हैं हमारे पास बहुमत है, बहुमत है तो फिर बाडे में क्यों बंद है- कटारिया

Gulab Gehlot 5890256 835x547 M

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार दोपहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विधानसभा सत्र बुलाने और बहुमत कांग्रेस के पास होने की बात की. इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का मन बहुत प्रेशर में है. इसलिए वह कहते हैं कि हमारे पास बहुमत है. बहुमत है तो फिर बाडे में क्यों बंद है. नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सीएम गहलोत ने जो बयान बहुमत को लेकर दिया है. इन दिनों में जो बयान सीएम गहलोत ने मीडिया में दिए है … Read more

जल्द बुलाया जाएगा विधानसभा सत्र, बहुमत हमारे पास है जीत हमारी होगी- सीएम अशोक गहलोत

Wednesday Rajasthan Hindustan February Assembly Presents Assembly 317bba16 8b51 11ea Bfc8 A8b22bcdbb5c

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान एक बार फिर पीएम मोदी व अमित शाह पर जमकर निशाना साधा तो आने वाले दिनों में विधानसभा सत्र बुलाने की बात भी कही. सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि बहुमत कांग्रेस के पास है. इसके साथ जो बागी विधायक गए है उनमें से भी कई लोग हमें वोट करेंगे जीत हमारी होगी. जीत सत्य की होगी. वहीं खरीद फरोख्त के वायरल आॅडियो को लेकर कहा कि चाहें तो अमेरिका या कहीं भी जांच करवालें हम तैयार हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा का सत्र बहुत जल्दी बुलाएंगे. … Read more

हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप झेल रहे गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ संजीवनी क्रेडिट सोसायटी केस में जांच के आदेश

गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ जांच के आदेश

Politalks.News/Rajasthan. लगता है जोधपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की कुंडली में कोई भारी ग्रह प्रवेश कर गया है, जिसके कारण उनकी मुसीबतें कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त से सम्बंधित एक ऑडियो क्लिप विवाद में आरोप लगने के बाद अब गजेन्द्र सिंह शेखावत एक और बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. जयपुर की एडीजे कोर्ट ने एक और मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं. कोर्ट ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाला मामले में बाड़मेर निवासी गुमान सिंह और लाबू सिंह की रिवीजन को स्वीकार करते हुए जांच के … Read more

कौन जीतेगा-कौन हारेगा अब होगा विधानसभा में ही तय, फ्लोर टेस्ट नहीं बल्कि सामान्य बिल होगा पेश

गहलोत Vs पायलट विधानसभा में होगा तय

Politalks.News/Rajasthan. जिन पलों का सबको इंतजार है, वो समय नजदीक आता जा रहा है. राजस्थान की सियासत के नंबर गेम के असली खुलासे की तैयारी हो रही है. यानि अब लुका छुपी, कोर्ट कचहरी नहीं बल्कि सीधे-सीधे विधानसभा में सारा सियासी घमासान तय होगा. किसका खेल कितना बड़ा, किसके पास कितने विधायक. सरकार रहेगी या जाएगी, अब सब कुछ विधानसभा में तय होगा. पिछले एक महीने से कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच चल रहा वर्चस्व का संघर्ष कांग्रेस की बैठकों से बाहर निकल कर पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. हाईकोर्ट को कल फैसला सुनाना है, जबकि सुप्रीम कोर्ट … Read more

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, चुनी हुई सरकार गिराने के प्रयासों की ओर किया ध्यानाकर्षित

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में आए सियासी संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर लगातार हमलावर है. सरकार गिराने के किए जा रहे प्रयासों को लेकर बुधवार को सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखा. सीएम गहलोत ने पत्र के माध्यम से कहा कि मैं आपका ध्यान राज्यों में चुनी हुई सरकारों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत होर्स ट्रेंडिंग के माध्यम से गिराने के लिए किए जा रहे कुत्सित प्रयासों की ओर आकृष्ट करना चाहूंगा. हमारे संविधान में बहुदलीय व्यवस्था के कारण राज्य एवं केंद्र में अलग-अलग दलों की सरकारें चुनी जाती रही हैं. यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती ही … Read more