rahul gandhi
rahul Gandhi news and updates, rahul Gandhi Photos and Images, rahul Gandhi videos, rahul Gandhi stories, rahul Gandhi News Headlines, rahul Gandhi news related to Politics in India, rahul Gandhi in Indian Politics | Politalks
बीजेपी के बागी घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार और पूर्व में तीन बार विधायक रहे बीजेपी के बागी नेता घनश्याम तिवाड़ी आज कांग्रेस में शामिल हो गए. जयपुर के रामलीला मैदान में शक्ति कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुपट्टा ओढ़ाकर तिवाड़ी को पार्टी में शामिल किया. आज सुबह घनश्याम तिवाड़ी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बनाई अपनी भारत वाहिनी पार्टी को भी भंग कर दिया है।सम्मेलन में बाबूलाल नागर सहित 12 अन्य निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है. इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इनके अलावा, भाजपा सरकार … Read more
राहुल गांधी का न्याय, महिलाओं के खाते में जमा होंगे सालाना 72 हजार रुपये
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले 72 हजार रुपये सालाना केवल महिलाओं के खाते में जमा कराए जाएंगे. इस योजना के तहत देश के सबसे गरीब 5 करोड़ परिवारों सहित 25 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि यह कोई टॉप अप स्कीम नहीं है. शहर और गांव के गरीब परिवार इस योजना के तहत शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर देश से गरीबी मिटाने के लिए ‘न्यूनतम आय योजना’ (NYAY-न्याय) शुरू करने की घोषणा की थी. सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी … Read more
‘राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर अमेठी सीट गिफ्ट कर दी है’
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को पार्टी चेहरा बनाया है. यह सीट परम्परागत तौर पर कांग्रेस की रही है. यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2004 से लगातार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. यहां उन्होंने हर बार जीत हासिल की है. हालांकि पिछले लोकसभा चुनावों में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था. अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के स्मृति ईरानी से डरकर किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा गर्म है. इसके चलते टिवटर पर राहुल गांधी ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी तरह से … Read more
‘हम सब चौकीदार, लेकिन गरीबों के नहीं अनिल अंबानी के’
‘हम सब चौकीदार हैं लेकिन चौकीदार गरीबों के घरों में मिलते हैं या फिर अमीरों के.’ – राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष बिहार के पूर्णिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘पहले कहते थे मुझे प्रधानमंत्री बनाओ जो भी चाहते हो मिल जाएगा. अब कहते हैं हम सब चौकीदार हैं. चौकीदार अमीरों के घर मिलता है या फिर गरीबों के. वो हैं चौकीदार लेकिन गरीबों के नहीं, अनिल अंबानी के चौकीदार हैं. ‘एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाकर आखिर किसे खुश करना चाहते हो’ – अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष अपने एक बयान में … Read more
गौतम गंभीर भाजपा से तो जुड़ गए हैं मगर अभी तक चौकीदार नहीं बने हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि इस बारे में कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है. गौतम गंभीर ने भाजपा में शामिल होते समय कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन ट्विटर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा. गंभीर को भाजपा में शामिल हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वे ट्विटर पर … Read more
‘मणिशंकर अय्यर की कमी महसूस होने लगी तो सैम पित्रोदा ने उसे पूरा कर दिया’
कहा जाता है कि कांग्रेस और विवादित बयानों का चोली-दामन का साथ रहा है. कहना पूरी तरह से गलत भी नहीं है. जब कांग्रेस थोड़ा बहुत अच्छा कर रही होती है, उसी समय कोई न कोई कांग्रेसी नेता ऐसा बयान देता है जो पार्टी की मिट्टी पलीट कर दें. ऐसा ही कुछ बयान दिया है सैम पित्रोदा ने. उन्होंने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को गलत कदम बताते हुए कहा कि किसी भी हमले के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उसके इस बयान के बाद एनडीटीवी इंडिया के एंकर और राजनीति विशेषज्ञ अखिलेश शर्मा ने उन्हें कांग्रेस के दूसरे मणिशंकर अय्यर की संज्ञा दी है. उन्होंने एक … Read more
‘पुलवामा के लिए पूरा पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं, एयर स्ट्राइक गलत फैसला’
ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने पुलवामा अटैक पर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का भाजपा सरकार का फैसला गलत बताते हुए चुनावों में इस्तेमाल होने वाला एक हथकंड़ा बताया है. उन्होंने कहा कि पूरा पाक दोषी नहीं है. किसी हमले के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और एयर स्ट्राइक का फैसला सही नहीं था. साथ ही उन्होंने एयर स्ट्राइक के सबूत और हमले में मारे गए लोगों की संख्या पूछी है. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई हमले के लिए भी पूरा पाक दोषी नहीं है. एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में पित्रोदा … Read more
राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद भाजपा में होंगे शामिल!
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे जितिन प्रसाद आज दिल्ली पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद के परम्परागत धौरहरा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की उम्मीदों को बल मिला है। जितिन प्रसाद की पहचान एक युवा नेता के तौर पर होती है। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में शांतिप्रिय व विकासवादी नेता के रूप में जाना जाता है। बता दें, गुरूवार को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की हरदोई, सीतापुर और मिश्रिख़ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया … Read more