राहुल गांधी को किसने बताया ‘इमरान का चीयर लीडर’

राजनीति में बयानबाजी चलती रहती है. लेकिन कई बार यह इतनी आगे तक चली जाती है कि सारी सीमाएं एक पल में लांग दी जाती है. जैसा ही कुछ हुआ राहुल गांधी के साथ जब सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को ‘इमरान खान का चीयर लीडर’ तक कह दिया. गिरिराज सिंह ने यह बयान राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई एक टिप्पणी के खिलाफ दिया है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मामले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्यस्थता के आग्रह वाले बयान पर राहुल गांधी ने पीएम से जवाब मांगा था. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अगर ट्रंप … Read more

संसद का मौजूदा सत्र 15 दिन बढ़ने के आसार, कांग्रेस का विरोध

केंद्र सरकार ने संसद का मौजूदा सत्र बढ़ाने की तैयारी कर ली है. इस सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र कुछ दिन और बढ़ने के पूरे आसार बन गए हैं. मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में अमित शाह ने संकेत दिया है कि संसद का सत्र कम से कम 15 दिन बढ़ाया जा सकता है. भाजपा सांसदों से इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. कांग्रेस सत्र की अवधि बढ़ाने का विरोध कर रही है और अन्य विपक्षी पार्टियां भी कांग्रेस से सहमत हैं. संसद का मौजूदा बजट और मानसून सत्र 17 जून से शुरू हुआ था. इसका समापन शुक्रवार 26 जुलाई को होना था. नई … Read more

सोनभद्र नरसंहार: अब तक 34 गिरफ्तार, भदोही स्टेशन अधीक्षक निलंबित

सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए नरसंहार में अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह को निलंबित कर दिया है. आरोपी स्टेशन अधीक्षक ग्राम प्रधान का रिश्तेदार है जिसे 18 जुलाई को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया था. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी उम्भा गांव पहुंच गई है. इस कमेटी में मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हैं.  यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी. बता दें, सोनभद्र में 17 जुलाई को दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें … Read more

बजट सत्र के बाद ईवीएम का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी

संसद के बजट सत्र का समापन होने के बाद कांग्रेस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों की बैठक बुला सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों की करारी हार के कारणों की तलाश में ईवीएम की भूमिका पर भी उंगली उठ रही है. कई लोग मानते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है. 2019 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम के जरिए मतदान हुआ और भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की. लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस अपार सफलता पर कई लोगों को आश्चर्य है. विपक्षी पार्टियां कई तरह की शंकाएं कर रही है. इसके मद्देनजर अगले चुनावों में कांग्रेस मतपत्रों के … Read more

प्रियंका गांधी का धरना समाप्त, योगी सरकार ने ली चैन की सांस

सोनभद्र में जमीनी विवाद के बाद हुए नरसंहार की घटना ने यूपी की राजनीति में भूचाल ला दिया. इस घटना ने यूपी के साथ-साथ पूरे भारत में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों को बैठे बैठाए भाजपा को घेरने का मौका दे दिया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे पर पहले ही विपक्ष के निशाने पर हैं ऐसे में उनकी चिंताओं को और हवा दे दी प्रियंका गांधी ने. कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कल सोनभद्र नरंसहार के पीड़ित परिवारों से मिलने सोनभद्र पहुंची. ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात करने के बाद जैसे ही प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने घोरावल कस्बे के उभ्भा गांव के … Read more

सोनभद्र नरसंहार: पीड़ित परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, फिर धरने पर बैठी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की. सोनभद्र के 15 पीड़ित परिजन प्रियंका गांधी से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे. पीड़ितों से मिलकर और उनके दर्द को सुनकर प्रियंका गांधी भावुक हो गईं. सूत्रों के मुताबिक सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका गांधी से मिलने की इजाजत दी गई है. इससे नाराज होकर प्रियंका गांधी गेस्ट हाउस में ही फिर से धरने पर बैठ गईं. दरअसल, प्रियंका गांधी इस बात से नाराज हैं कि उनसे मिलने आये 15 सदस्यों में से केवल दो को ही अंदर आने दिया. बाकियों को पुलिस ने गेस्ट आउस के बाहर ही रोक लिया. प्रियंका गांधी ने कहा … Read more

सोनभद्र हत्याकांड: सीएम योगी ने नरसंहार के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीनी विवाद के चलते 10 लोगों की हत्या पर यूपी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है. विपक्ष योगी सरकार की कानून व्यवस्था फेल होने की बात कह रहा है. साथ ही दबाव डाल रहा है कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को ही सोनभद्र नरसंहार का जिम्मेदार ठहरा दिया. यूपी विधानसभा में बोलते हुए योगी ने कहा, ‘1955 में आदर्श सोसायटी के नाम पर ज़मीन करने का फैसला संदिग्ध और अवैध था. आज़ादी के पहले से ही आदिवासी एवं वनवासी उस जमीन पर खेती करते थे. आदिवासी और वनवासी आदर्श सोसायटी … Read more

पीड़ित परिवार से मिलने की जिद पर अड़ी प्रियंका गांधी, वाड्रा और राहुल ने बताया अंसवैधानिक

सोनभद्र नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को आज दोपहर मिर्जापुर जिला प्रशासन ने हिरासत में ले लिया. रोके जाने के विरोध में प्रियंका गांधी और कांग्रेसी नेता मौके पर ही धरने पर बैठ गए. हालांकि पुलिस ने उनके काफिले को सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते नारायणपुर के पास रोका है. वजह रही कि इलाके में धारा 144 लागू है जिससे वे उस क्षेत्र में नहीं जा सकती लेकिन प्रियंका गांधी ने इस बात का तोड़ निकाला है. उन्होंने कहा कि मैं तीन लोगों के साथ परिजनों से मिलने वहां जाऊंगी जिससे धारा 144 का उल्‍लंघन न हो सके. प्रियंका गांधी का असली ड्रामा … Read more

कांग्रेस में असमंजस के आठ हफ्ते, अनौपचारिक बैठकें जारी

राहुल गांधी को इस्तीफा दिए आठ हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन उनकी जगह अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आम राय नहीं बन पाई है. गांधी परिवार की तरफ से भी कोई संकेत नहीं मिल रहा है कि किसे अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाए. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के बीच अनौपचारिक बैठकें चल रही हैं. इसमें नए अध्यक्ष का चुनाव होने तक अंतरिम अध्यक्ष के साथ ही एक संचालन समिति गठित करने पर भी विचार हो रहा है. इसके बाद कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक टल रही है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी 4-5 दिन दिल्ली से बाहर रहेंगे, इसलिए कम से कम … Read more