पीएम मोदी भी अब राहुल गांधी बन गए हैं, मैं आतंकवादी तो 10 साल से क्यों नहीं करते गिरफ्तार- केजरीवाल

विपक्ष के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार

Politalks.News/PunjabAssemblyElection. पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. 20 फरवरी को पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी और आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा. सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पूर्व आप नेता और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के एक बयान ने पूरे पंजाब की सियासत को हिला कर रख दिया है. आम आदमी पार्टी जहां पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है तो कुमार विश्वास के बयान ने उसे दो कदम पीछे धकेल दिया है. ऐसे हालत में मोर्चा संभालते हुए खुद आप … Read more

पंजाब में सिद्धू हुए पावरफुल, प्रदेश चुनाव समिति के बने अध्यक्ष तो चन्नी को बनाया गया सिर्फ सदस्य

सिद्धू बने 'पावर'फुल

Politalks.News/PunjabElection. देश में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए लगभग हर बड़ी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress) ने भी अपनी फाइनल तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन पर अपनी मुहर लगा दी. अहम बात यह है कि पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को इस चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) को सदस्य … Read more

मोदी-शाह से बात हो चुकी, नड्डा से मुलाकात के बाद कभी भी हो सकता है BJP से गठबंधन का एलान- कैप्टन

img 20211201 110036

Politalks.News/Punjab Election. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से नाता तोड़ चुके पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद से उनके अगले कदम को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि कैप्टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का उद्धघोष कर दिया है लेकिन राजनीतिक जानकारों की मानें तो अब अमरिंदर ज्यादा कुछ पंजाब में कर नहीं पाएंगे. वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ कैप्टन की पार्टी के गठबंधन को लेकर भी कयास तेज हो चले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैप्टन ने कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन के लिए मेरी एकमात्र शर्त किसान आंदोलन का संकल्प था और … Read more

सिद्धू क्या है? 14-15 साल BJP में रहा, ड्रामे करता रहा और आलाकमान देखते रहे- सिद्धू पर कैप्टनवार

मेरी नहीं थी सिद्धू की दिक्कत तो लीडरशिप की थी

Politalks.News/PunjabElection. विधानसभा चुनाव से पहले  पंजाब में सियासी घमासान अपने चरम पर है. कांग्रेस को जहां आम आदमी पार्टी, अकाली दल के साथ बीजेपी के विरुद्ध रणनीति बनानी पड़ रही है तो वहीं अपने पुराने सिपहसालार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी वारों की भी ढाल तैयार करनी पड़ रही है. कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके अमरिंदर सिंह लगातार किसी न किसी बहाने कांग्रेस से ज्यादा सिद्धू और आलाकमान के प्रति जहर उगलते नजर आ रही हैं. गुरवार को एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, सिद्धू क्या है, 14-15 साल तो बीजेपी … Read more