कैप्टन के कंधे पर बंदूक रख BJP का ‘खेला’ लेकिन किसान आंदोलन की आग में जीरो साबित होंगे ‘महाराजा’

पंजाब में अब कैप्टन जीरो

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में कांग्रेस की कलह पर जो दिखाया जा रहा है उसे सच मानने वालों के लिए ये खबर चौंकाने वाली है. पटियाला के बूढे ‘महाराजा‘ का भाजपा की मोदी औऱ शाह की राजनीति का औजार बनना चौंकाने वाला नहीं है. भाजपा ने गुजरे सप्ताह अमरिंदर सिंह की नाराजगी को इस तरह भुनाया और भाजपा में शामिल भी नहीं किया. पिछले एक हफ्ते से चैनलों पर छाई रही भाजपा में अमरिंदर सिंह के शामिल होने की खबर. मीडिया ने साथ ही ये भी जमकर चलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कैप्टन अमित शाह और अजित डोवाल को पंजाब की ऐसी रियलिटी बता दे रहे हैं कि केंद्र सरकार के … Read more

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार- सिद्धू की तरह ही कॉमेडी कर रहे हैं कांग्रेस के ये नेता

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब में कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस हमलावर हैं. अब कैप्टन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को उस बयान के लिए आड़े हाथ लिया जिसमें सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी. सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य प्रभारी हरीश रावत ने पहले कहा था कि मेरे खिलाफ 43 विधायकों ने अविश्वास जताते हुए कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी और अब सुरजेवाला कह … Read more

माफी पर अड़े ‘महाराजा’ के लंच पर सभी नजरें, ब्रेक फास्ट पॉलिटिक्स के बाद सिद्धू का टेंपल रन

पंजाब में पावर पॉलिटिक्स परवान पर

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में पहला शक्ति प्रदर्शन किया. सिद्धू के घर आज सुबह 62 विधायक पहुंचे, पार्टी के दो तिहाई विधायकों ने के साथ सिद्धू ने ब्रेक फास्ट किया. इस दौरान नेताओं की बयानों पर सभी की नजर रही. अधिकाश विधायकों ने सिद्धू की नियुक्ति को सही ठहराया साथ ही जो भी विवाद है उनको सुलझा लिया जाएगा. कुछ विधायकों ने तो दबे स्वर में कहा कि अमरिंदर सिंह को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. मंगलवार को अमृतसर की सड़कों पर सिद्धू के समर्थकों ने ऐसा जुलूस निकाला मानों सिद्धू ने बड़ी जंग जीत कर आए. सिद्धू … Read more

‘कैप्टन’ की आलाकमान को खरी-खरी, ‘पंजाबी’ राजनीति में ना करें जबरन दखल, सिद्धू पर फिर संशय!

'कैप्टन' की आलाकमान को खरी-खरी

Politalks.news/Punjab. पंजाब कांग्रेस में छिड़ा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान को दो टूक शब्दों में अपनी बात कह दी है कि वह पंजाब की राजनीति में दखल अंदाजी ना करें, नहीं तो पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है. अमरिंदर सिंह का ये बयान उस वक़्त आया जब नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात कर वापस पंजाब लौटे. सिद्धू के अपने आवास पर पहुँचने के बाद उनके घर उनके समर्थकों का तांता लग गया और समर्थक उन्हें बधाई देने लगे. ठीक उसी समय अमरिंदर की ओर से सोनिया गांधी को लिखा गया … Read more

मिशन पंजाब में जुटे केजरीवाल, दिल्ली वाला मुफ्त बिजली का चला दांव, कांग्रेस की बढ़ाई बैचेनी

मिशन पंजाब में जुटे केजरीवाल

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी ने मुफ्त बिजली का कार्ड खेलते हुए चुनावी आगाज की शुरुआत कर दी है. आम आदमी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंड़ीगढ़ में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी के सूबे की सत्ता में आने पर तीन बड़े चुनावी वादे किए हैं. केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी तो पहली कलम से हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, सभी पुराने घरेलू बिल माफ करने और पंजाब में 24 घंटे पावर सप्लाई का वादा किया है. प्रेससवार्ता के दौरान … Read more

सोनिया-राहुल से बिना मिले लौटे अमरिंदर, राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर, क्या पंजाब में ‘कैप्टन’ ही कांग्रेस !

क्या पंजाब में 'कैप्टन' ही कांग्रेस !

Politalks.news/Punjab. पंजाब में कांग्रेस के अंदरखाने मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तीन दिन दिल्ली में रहने के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस हाईकमान से मिले बिना ही चंडीगढ़ लौट गए हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कैप्टन विरोधी खेमा हो या खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह हर खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटा है. पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए बनी कमेटी के सामने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी बात रखी. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों से काफी नाराज बताए जा रहे हैं. इस मामले से जुड़े लेकर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मुख्यमंत्री कैप्टन … Read more