यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है. दरअसल, मंगलवार को  मुजफ्फरनगर में पेशी पर आए एक कुख्यात अपराधी को बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे. इसी मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार ने हमला बोलाहै. प्रियंका ने कहा कि उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही … Read more

राजनीतिक नियुक्तियों की आलाकमान तक पहुंची शिकायत, प्रियंका करेंगी निपटारा

राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों और सरकार में संगठन के लोगों को तवज्जों नहीं देने का मसला कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि विदेश से लौटते ही पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आलाकमान से इसकी शिकायत की है. पायलट ने राहुल गांधी से कहा कि संगठन के लोगों को सरकार में दरकिनार किया जा रहा है.

पायलट ने यह पीड़ा भी जाहिर की है कि बिना संगठन की सलाह से नियुक्तियां की जा रही है. ऐसे में अब राजनीतिक नियुक्तियों का काम पूरी तरह से बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ले लिया है. इससे पहले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मंत्रीमंडल फेरबदल और नियुक्तियों के लिए फ्री हैंड देने की अटकलों की खबरें चली थी. इससे साफ है कि राजस्थान में आला नेताओं में अब भी विवाद बरकरार है.

विधानसभा सत्र के बाद होनी है राजनीतिक नियुक्तियां
सूत्रों के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने राजनीतिक नियुक्तियां का काम लगभग निपटा लिया था. जिन नेताओं को नियुक्तियां देनी थी उनके नामों की लिस्ट भी वो दिल्ली में आलाकमान को दे आए हैं. लेकिन राहुल गांधी के इस्तीफा प्रकरण और विधानसभा सत्र के चलते नियुक्तियों का काम अगस्त तक अटक गया. बताया जा रहा है कि नियुक्तियों में सिफारिश अपने ही लोगों की गई है.

पीसीसी चीफ सचिन पायलट को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने आलाकमान से अपनी आपत्ति दर्ज कराई. सामने आ रहा है कि पायलट संगठन के लोगों को मौका नहीं देने और सलाह नहीं लेने तक की शिकायत की है. अगर इस खबर में दम है तो फिर नियुक्तियों में अब और ज्यादा देरी हो सकती है.

प्रियंका गांधी ने लिया नियुक्तियों का काम अपने हाथ में
बताया जा रहा है कि नियुक्तियों को लेकर आ रही विवाद की खबरों के बीच प्रियंका गांधी ने कमान संभाल ली है. क्योंकि राहुल गांधी पार्टी की किसी गतिविधियों के काम को अपने हाथ में लेने से साफ मना कर चुके हैं. ऐसे में अब राजस्थान में तमाम राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर प्रियंका गांधी ही अंतिम फैसला लेगी.

इसकी भनक लगते ही राजस्थान के कांग्रेस नेताओं ने अब प्रियंका गांधी के यहां सिफारिश भी कराना शुरु कर दिया है. पायलट की आपत्ति में दम इसलिए भी लग रहा है क्योंकि हाल ही में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नियुक्तियों के लिए आलाकमान का फ्री हैंड मिलने की खबरें सामने आई थी.

हरियाणा: शैलजा के हाथों में कांग्रेस की कमान, हुड्डा होंगे विधायक दल के नेता!

PoliTalks news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी उम्मीदों के साथ प्रदेश कांग्रेस की कमान युवा नेता अशोक तंवर को सौंपी थी. लेकिन पांच साल में तंवर पार्टी को चरम पर ले जाने के बजाय गारत में ले गए. राहुल का वरदहस्त होने के बावजूद भी तंवर पांच साल में अपने पक्ष में एक भी विधायक को लाने में सफल न हो पाए. विधायक समय-समय पर उनको हटाने की मांग करते रहे लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रही कि पार्टी आलाकमान उनको चाहकर भी नहीं हटा पाया. लेकिन अब लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी प्रदेश नेतृत्व में बदलाव करने का मन बना चुकी है.

कांग्रेस को प्रदेश में पुनः खड़ा करने के लिए प्रियंका गांधी ने ‘मिशन हरियाणा’ के नाम से प्लान बनाया है. इस प्लान के तहत सबसे पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से तंवर की छुट्टी की जाएगी. उनके स्थान पर अंबाला की पूर्व सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को अध्यक्ष बनाया जा रहा है.

शैलजा इससे पूर्व भी पार्टी के भीतर कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं. अभी हाल में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवार चयन करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी का चैयरमेन बनाया गया था. तंवर की जगह शैलजा का चुनाव इसलिए किया जा रहा है ताकि इससे प्रदेश का दलित वोटर उनसे नाराज ना हो.

पार्टी का प्रदेश में फोकस दलितों के साथ जाट समुदाय की तरफ भी है और तंवर दलित समुदाय से आते हैं. अगर तंवर को हटाकर किसी अन्य को अध्यक्ष बनाया तो विपक्षी पार्टियां कांग्रेस पर दलित के अपमान का आरोप लगाएगी. इससे बचने के लिए पार्टी शैलजा को अध्यक्ष बनाने जा रही है.

वहीं पार्टी पांच साल से किसी बड़े पद की बांट जोह रहे भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है. उन्हें अब पार्टी विधायक दल का नेता बनाया जाएगा. वैसे भी अभय चौटाला ने विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी हैसियत मुख्य विपक्षी दल रहने की बची नहीं है. अब इस पद पर सबसे मजबूत दावेदारी कांग्रेस की है. कांग्रेस के विधानसभा में 17 विधायक है तो संभव है भूपेन्द्र हुड्डा विधानसभा के आखिरी सत्र में विपक्ष के नेता के रुप में नजर आएं.

हुड्डा लंबे समय से पार्टी आलाकमान से अशोक तंवर को हटाकर स्वयं को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी दलित वोट के चलते उन्हें हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी. जब हुड्डा ने शैलजा के नाम पर हामी भरी तो पार्टी ने तंवर को हटाने का फैसला कर लिया.

राजस्थान: विधानसभा सत्र के बाद होगी राजनीतिक नियुक्तियां और मंत्रीमंडल में फेरबदल

PoliTalks.news

विधानसभा सत्र के चलते और राहुल गांधी के इस्तीफे का पटाक्षेप नहीं होने के कारण राजस्थान सरकार के मंत्रीमंडल में किसी भी तरह के फेरबदल की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. साथ ही राजनीतिक नियुक्तियों पर भी ब्रेक लग गए है. अब विधानसभा सत्र के बाद अगस्त या फिर दिवाली से पहले यह फेरबदल और नियुक्तियां होना तय है. हालांकि दिल्ली से लेकर जयपुर तक इसके लिए लॉबिंग जारी है. सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने यह दोनों अहम काम फिलहाल अपने हाथ में लिए हैं. मंत्रीमंडल फेरबदल-विस्तार और निुयक्तियों में बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी मौका मिलना तय है. अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस कोटे … Read more

प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है. पार्टी को 80 में से सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत नसीब हुई है. यहां से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के गढ़ रहे अमेठी में भी पार्टी को इस बार हार का सामना करना पड़ा है. यहां राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने 50 हजार से अधिक वोटों से मात दी. चुनाव में मिली करारी हार के बाद कल रायबरेली में कांग्रेस की पहली समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता पूर्वी यूपी की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने की. बैठक में करीब 40 सीटों के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष और इन इलाकों … Read more

राहुल-प्रियंका से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, दे सकते हैं मंत्रीपद से इस्तीफा

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में उठापटक का दौर थम नहीं रहा है. प्रदेशों में कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को आलाकमान के सामने हार के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए लालायित दिख रहे हैं. पहला मामला राजस्थान से सामने आया जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पुत्र की हार के लिए पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद कांग्रेस में अशोक गहलोत गुट के उपर सचिन पायलट गुट के विधायकों ने जुबानी प्रहार करते हुए पार्टी की हार के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को जिम्मेदार ठहरा दिया. ऐसे ही हालात कुछ पंजाब कांग्रेस के भीतर फैले हैं. हालांकि यहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, … Read more

प्रियंका गांधी ने CWC की बैठक में किसे कहा कांग्रेस का हत्यारा?

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के भीतर मंथन का दौर जारी है. कभी खबर आती है कि राहुल गांधी इस्तीफा देने के अड़े है. उसके पलभर बाद फिर खबर आ जाती है कि राहुल गांधी इस्तीफा न देने के लिए मान गए हैं. कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा है, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा. इसी बीच यह खबर आयी कि प्रियंका गांधी CWC की बैठक में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार नेताओं पर जमकर बरसी. उन्होंने तल्ख लहजे में चुनिंदा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘पार्टी के हत्यारे’ आज हमारे बीच इसी बैठक में मौजूद हैं. उन्होंने अपने स्वार्थ … Read more