यदि भाया की खान चलेगी तो मेरी लाश को हटाकर करना खनन- मंत्री के खिलाफ भरतसिंह का CM को पत्र

मंत्री के खिलाफ भरतसिंह का सीएम को पत्र

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मंत्री और सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने एक बार फिर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भरत सिंह ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखा और एक बार फिर बारां जिले के सोरसन वन क्षेत्र में गोडावण प्रजनन केंद्र चालू करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को साल 2019-20 में बजट घोषणा याद दिलाई है. साथ ही तल्ख शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा है कि, ‘सोरसन में अगर खनन करना है तो अब मेरी लाश को हटाकर करना‘. इसके साथ ही भरत सिंह ने भाया द्वारा 3 खानों के आवंटन मामलों की जानकारी भी सीएम गहलोत को दी है, … Read more

भरत सिंह का खान मंत्री पर कटाक्ष- प्रमोद जैन ‘देवता तुल्य’, भाया है ‘बदमाश’, इसकी करतूत हुई जगजाहिर

प्रमोद जैन 'देवता', भाया है 'बदमाश'- भरतसिंह

Politalks.News/Rajasthan. हाड़ौती के दो कांग्रेसी दिग्गजों की अदावत एक बार फिर सामने आई है. पूर्व मंत्री और सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर जोरदार जुबानी हमला बोला है. बारां में कलेक्टर से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांगोद विधायक भरत सिंह ने व्यंग्यात्मक तरीके से मंत्री प्रमोद जैन भाया पर निशाना साधा है. भरतसिंह ने प्रमोद जैन को तो देवता पुरुष बताया. जबकि भाया को बदमाश तरह का आदमी बताया है. भरतसिंह के इस सियासी बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. प्रमोद जैन ‘देवता’, भाया है ‘बदमाश’- भरतसिंह सांगोद से … Read more

भरतसिंह के निशाने पर फिर भाया, CM को लिखा पत्र- भाया से उम्मीद करना सूखे कुएं से प्यास बुझाने जैसा

भरतसिंह के निशाने पर भाया

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार पर बीजेपी तो हमलावर रहती ही है साथ ही अपनी ही पार्टी के विधायक भरतसिंह भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के मंत्री प्रमोद जैन भाया पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने गौ सेस को बंद करने की मांग करते हुए सीएम गहलोत को पत्र लिखा है. भरतसिंह ने पत्र में यह भी लिखा कि, ‘मुझे गोपालन मंत्री भाया से किसी तरह की उम्मीद नहीं है, उनसे उम्मीद करना सूखे कुएं से प्यास बुझाने जैसा है’. सांगोद विधायक ने सीएम को लिखा कि, ‘प्रदेश में गाय के … Read more