22 महीने बचे चुनाव में, कार्यकर्ताओं को अब मिलना चाहिए सम्मान- राजनीतिक नियुक्तियों पर बोले पायलट
Politalks.News/Rajasthan. टोंक विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान सचिन पायलट ने टोंक पहुंचकर 19.33 करोड रूपये की स्वीकृत राशि से तैयार अतिरिक्त भवन/वृहद सुदृढीकरण, 75.47 लाख रूपये की लागत से तैयार, 15 बैडेड टर्की बेसिस कोविड आई.सी.यू., 53.50 लाख रूपये की अनुमानित लागत से तैयार 250 एल.पी.एम. क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और 25 लाख रूपये की लागत से तैयार 10 बैडेड पिडियाट्रिक कोविड आई.सी.यू. का लोकार्पण किया. इस दौरान सचिन पायलट ने राजनीतिक नियुक्तियों, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव, अलवर कांड और किसानों की जमीन नीलामी सहित कई मुद्दों पर खुलकर मीडिया से बात की. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज … Read more