मैने खुद देखा है गजेंद्र सिंह और पायलट दोनों मिले हुए हैं- CM गहलोत के बयान पर बोले शांति धारीवाल

img 20220626 221431

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot/Pilot. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 2020 के सियासी संकट को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मिले होने के बयान को लेकर अब गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने हमला बोला है. मंत्री शांति धारीवाल ने अपनी ही पार्टी के पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मिले हुए होने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ठीक ही कहते हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है, मैं उनकी बात से सहमत हूं, हमने तो खुद यह देखा है दोनों मिले हुए हैं. दरअसल, बीते रोज शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक … Read more

फोन टेपिंग के आरोप पर योगी का पलटवार- चोर की दाढ़ी में तिनका, शिवराज का तंज- बौखलाए अखिलेश

फोन टेपिंग के आरोप पर योगी का पलटवार

Politalks.News/Uttarpredesh. यूपी की राजनीति को फोन टेपिंग (Phone Tapping) के आरोप ने गर्मा दिया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय संस्‍थाओं के सहारे विपक्षी नेताओं को धमकाने का रविवार को आरोप लगाया.  सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने योगी को अनुपयोगी मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को अनुपयोगी सरकार करार देते हुए आरोप लगाया कि, ‘हम सबके फोन सुने जा रहे हैं और अनुपयोगी मुख्‍यमंत्री खुद शाम को कुछ लोगों की रिकॉर्डिंग सुनते हैं’. अखिलेश के वार पर पलटवार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi AdityaNath) ने कहा कि, इनकी … Read more

फोन टैपिंग मामले में नया मोड़, शेखावत के वॉइस सैंपल लेने के ACB के प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने किया खारिज

navbharat times43

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में भी पिछले साल सियासी संकट के समय सामने आए बहुचर्चित विधायक खरीद फरोख्त से जुड़े फोन टैपिंग मामले में मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बड़ी राहत मिली है. जयपुर की अधीनस्थ न्यायालय ने इस मामले में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का वॉयस सेम्पल लेने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से दायर प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही न्यायालय ने यह भी कहा कि अनुसंधान अधिकारी ने कोर्ट को टूल बनाकर अनुसंधान पूरा करने की मंशा से प्रार्थना पत्र पेश किया है. आपको बता दें, हाल ही में चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयपुर सैकंड केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के … Read more

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के आरोप और BJP के प्रत्यारोप के बीच अमित शाह ने समझाई क्रोनोलॉजी

अमित शाह ने समझाई जासूसी कांड की 'क्रोनोलॉजी'

Politalks.News/Bharat. इसराइल में विकसित पेगासस स्पाईवेयर के जरिए चर्चित लोगों की कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर देश की राजनीति में सियासी भूकंप आया गया है. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों. इस कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर रविवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और भारत समेत दुनिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी … Read more