महंगाई पर विरोध का ढोंग करने वाले गहलोत पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने का नहीं जुटा पा रहे साहस- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. देशभर के कई राज्यों में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीसी के जरिए बैठक की. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने बढ़ते कोरोना संकट को लेकर तो चर्चा की ही साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतों पर वैट न घटाने को लेकर गैर बीजेपी शाषित राज्यों पर निशाना साधते हुए वैट कम करने का आग्रह भी किया. पीएम मोदी के इस वक्तव्य के बाद राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि, ‘सरकार के मुखिया अशोक गहलोत बढ़ी महंगाई … Read more

‘हमारी लड़ाई पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई, हम चुनाव हारे हैं मरे नहीं’- सिद्धू का ‘आप’ पर हमला

सिद्धू का 'आप' पर हमला

Politalks.News/Punjab. पंजाब में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की हालत प्रदेश में बेहद ही कमजोर है. विधानसभा चुनाव में चली आम आदमी पार्टी की आंधी में कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी सीट भी नहीं बचा पाए. वहीं अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हारने के बाद कुछ दिनों की शांति के बाद आज एक बार फिर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने पुराने अंदाज में नजर आए. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत आज सिद्धू ने भी कांग्रेस विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना दिया. इस दौरान सिद्धू ने चुनाव में मिली हार को लेकर कहा कि, ‘हमारी लड़ाई पंजाब के … Read more

‘प्रश्न न पूछो ‘फकीर’ से, कैमरे पर बांटे ज्ञान, जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान’- राहुल

राहुल के निशाने पर PM मोदी

Politalks.News/PetrolDieselPriceHike. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बृहस्पतिवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले 10 दिनों में कुल 6.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई को लेकर आज से कांग्रेस ने देश भर में महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर दी है. ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद के बाहर धरना दिया और इसे वापस लेने की मांग की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने धरना प्रदर्शन किया. अपना विरोध दर्ज करने के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल … Read more

जितनी बढ़ी पीएम मोदी की दाढ़ी, उतने बढ़े पेट्रोल के दाम, अब छोटी हुई तो घट गए दाम- कमलनाथ

कमलनाथ ने पेट्रोल के भाव से जोड़ा पीएम मोदी की दाढ़ी का कनेक्शन

Politalks.News/Madhypradesh. मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा पीएम मोदी की दाढ़ी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीएम की दाढ़ी को लेकर बड़ा अजीबो-गरीब बयान दिया है. मंदसौर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान रैली को संबोधित किया. इस दौरान कमलनाथ ने केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों की बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी से कनेक्शन करते हुए अजीबोगरीब बयान दिया है. कमलनाथ ने कहा कि, ‘पीएम मोदी ने आज कल दाढ़ी थोड़ी छोटी कर ली है. पिछले 8 महीनों में पीएम मोदी … Read more

जन जागरण अभियान को लेकर कांग्रेस में धर्मसंकट! सीएम गहलोत दें राहत तो सड़क पर उतरें कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धर्मसंकट!

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिन के मौके पर से राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान‘ शुरू करेगी, जिसके तहत पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा निकाल महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जनसंवाद और दूसरे संपर्क कार्यक्रमों के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली सतत आंदोलन संबंधी कांग्रेस की समिति ने महंगाई के मुद्दे पर ‘जन जागरण अभियान‘ से जुड़े कार्यक्रम तय किए हैं, जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस कार्य … Read more

राजस्थान में भी कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, आलाकमान के निर्देश पर CM गहलोत ने दिए संकेत

अब सीएम गहलोत देंगे जनता को बड़ी राहत

Politalks.News/Rajasthan. पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से साफ इनकार कर चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिरकार अब इस मुद्दे पर नरम पड़ गए हैं. केन्द्र की पहल के बाद कई राज्य सरकारों ने वैट दर को कम कर दिया है. मंगलवार को जोधपुर के जालेली फौजदार गांव में आयोजित सभा में सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘जब सब राज्यों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए हैं, तो हमें भी कम करने पड़ेंगे‘. इससे पहले आज ही सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग भी की थी. सियासी जानकारों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने अपनी पार्टी की सरकारों को प्रदेश की जनता को … Read more

अब पायलट कैम्प के नेता ने की VAT कम करने की मांग तो चन्नी सरकार ने भी बढ़ाई CM गहलोत की दुविधा

अपनों ने बढ़ाई गहलोत सरकार की मुश्किल!

Politalks.News/Rajasthan. पेट्रोल-डीजल को लेकर मरुधरा की राजनीति गर्माई हुई है. भाजपा के दिग्गज गहलोत सरकार को जोरदार तरीके से घेर रहे हैं और सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं. इसी बीच बीजेपी नेताओं के साथ अब अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस के दिग्गज ने गहलोत सरकार को घेरा है. सचिन पायलट कैम्प के खास सिपहसालार माने जाने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने गहलोत सरकार से डीजल-पेट्रोल पर तत्काल वैट कम करने की मांग की है. चौधरी ने कहा कि, ‘केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में कमी के बाद अब राज्य सरकार को अविलंब पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करना चाहिए. जब हमारे पड़ोसी … Read more

वैट कम कराने के लिए राज्यों में प्रतिस्पर्द्धात्मक माहौल बनाना गलत- CM गहलोत ने लिखा PM मोदी को पत्र

CM गहलोत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों को लेकर जारी सियासत के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेट्रोल और डीज़ल की केंद्रीय पूल के अतिरिक्त एक्साइज़ ड्यूटी और विशेष एक्साइज़ ड्यूटी को कम करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पेट्रोल पर 10 रुपये लीटर और डीज़ल पर 15 रुपये अतिरिक्त कम करने के आग्रह के साथ इस बात का भी हवाला दिया है कि केंद्र जब Excise Duty कम करता है तो राज्य में VAT भी स्वतः ही कम हो जाता है. अगर केंद्र ये क़दम उठाएगी तो राजस्थान भी राजस्व में 3500 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की हानि को उठाने … Read more

पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करने से सीएम गहलोत ने फिर किया इनकार, मोदी सरकार को दी ये बड़ी सलाह

img 20211107 113317

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र की मोदी सरकार के बाद बीजेपी शाषित राज्यों द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के बाद प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी राज्य का वैट (VAT) कम करने के लिए बीजेपी लगातार दबाव बना रही है. लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य का वैट कम करने से मना करते हुए एक बार फिर से केन्द्र सरकार से मांग की है कि वे तेल कम्पनियों को पाबंद करें ताकि पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज-रोज होने वाली वृद्धि पर लगाम लग सके. सीएम गहलोत ने एक बयान में कहा कि अन्यथा पूर्व की भांति 5 राज्यों के चुनाव के बाद कुछ ही दिनों में ऑयल कम्पनियां कीमत बढ़ा … Read more

गांधी टोपी पहन मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी, जनजागरण के लिए करेंगे पैदल मार्च

गांधी टोपी पहन मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

Politalks.News/Rajasthan. दिवाली बाद प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता आपको गांधी टोपी में दिखाई देंगे. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजस्थान में केंद्र सरकार के खिलाफ ग्रासरूट स्तर पर 15 दिन का आंदोलन चलाने का फैसला किया है. कांग्रेस नेता 15 दिन के आंदोलन में सड़कों पर उतरकर गांव, कस्बों में पैदल मार्च करेंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेंगे. यह आंदोलन 14 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा. इसे जनजागरण अभियान नाम दिया गया है.जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी इस बार सीधे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों और बीते 7 साल के कार्यकाल में लिए गए … Read more