सियासी चर्चा: संसद सत्र से पहले विपक्ष को ‘पैगासस’ का झुनझुना थमाना सरकार के लिए ‘सुविधाजनक’

क्या एक बार फिर बजट सत्र चढ़ेगा हंगामे की भेंट?

Politalks.News/BudgetSession2022. महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) के अभिभाषण के साथ आज सोमवार 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र 2022 (Budget Session-2022) का आगाज हो गया है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ेगा बजट सत्र? मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र के बाद क्या अब बजट सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ने वाला है? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बजट सत्र के ठीक दो दिन पहले बीते शनिवार को अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने पैगासस जासूसी कांड (Pegasus news) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. NYT की रिपोर्ट में कहा गया है कि पैगासस भारत सरकार (Central Govt Of India) … Read more

मोदी सरकार ने घोंटा लोकतंत्र का गला- पेगासस पर ‘सुप्रीम’ फैसले के बाद फिर हमलावर हुए राहुल गांधी

पेगासस पर 'सुप्रीम' फैसले के बाद फिर हमलावर हुए राहुल

Politalks.News/Pegasus/Rahul. लंबे समय की शांति के बाद अब एक बार फिर पेगासस का जिन्न बोतल से बाहर आ चुका है. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है. पेगासस जासूसी मामले की जांच मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इसके लिए सर्वोच्च अदालत ने जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है. जो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आर वी रवींद्रन की अध्यक्षता में काम करेगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विपक्ष एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर मुखर हो गया है. कांग्रेस के … Read more

पेगासस कांड पर सड़क से सदन तक कांग्रेस का हंगामा, मामला गंभीर, पर सबूत दो तो कराएं जांच- SC

पेगासस कांड पर सड़क से सदन तक कांग्रेस का हंगामा,

Politalks.News/Pegasas. देश के राजनीतिक हलकों से लेकर आमजन तक अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोर रहा है तो वह है पेगासस जासूसी कांड. इजराइली स्पाइवेयर पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है. विपक्ष लगातार संसद के अंदर और संसद के बाहर पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार पर हमलावर है. एक ओर जहां सरकार कह रही है कि वह इस मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है तो वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार केवल इस मुद्दे पर विपक्ष को देश के सामने बुरा बना रही है. वहीं दूसरी ओर पेगासस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने … Read more

पेगासस मामले में एकजुट विपक्ष का सदन में जबरदस्त हंगामा तो बाहर राहुल के आरोपों पर पात्रा का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा का पलटवार

Politalks.News/Delhi. पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. 19 तारीख से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान एक दिन भी ऐसा नहीं निकला जब सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही व्यापक रूप से चली हो. एक और जहां विपक्ष सदन में सरकार से बढ़ती महंगाई, किसान आंदोलन और सबसे महत्वपूर्ण पेगासस मामले को लेकर चर्चा करना चाहती है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी भी विपक्ष को चर्चा की लॉलीपॉप दे रही है. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार एक के बाद एक कई बिल सदन में पास करवा रही है. सदन में विपक्ष को घेरने के लिए 14 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चर्चा की … Read more

चाय के ठेले पर नहीं हो सकती पेगासस मामले में चर्चा, अब तो पुरे देश में खेला होबे- दिल्ली में गरजीं ममता

ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

Politalks.News/Delhi. अपनी 5 दिनों की यात्रा पर दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी ने आज दूसरे दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. सोनिया गांधी से हुई इस मुलाकात के दौरान वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे. पेगासस मामले एवं 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर ममता बनर्जी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. काफी दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि आम चुनाव में मोदी के सामने मुख्य चेहरे के तौर पर ममता बनर्जी को खड़ा किया जाएगा. इस पर जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर विपक्ष में मेरी जगह अगर कोई … Read more

जासूसी कांड का खौफ, ठाकरे सरकार ने किया सरकारी दफ्तरों में मोबाइल बैन, लैंडलाइन से करें बात

ठाकरे सरकार का फरमान- 'मोबाइल नहीं लैंडलाइन से करें बात'

Politalks.News/Maharashtra. पूरे देश में Pegasus जासूसी कांड से हड़कंप हैं. सभी को अपनी जासूसी होने की चिंता है खासकर राजनेताओं, अधिकारियों और उनसे संबंध करने वाले लोगों को तो खासा डर सता रहा है. कहीं कोई उनकी जासूसी तो नहीं कर रहा है. लोग अब खुद-ब-खुद सतर्क हो रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि आधिकारिक काम के लिए जरूरी होने पर ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. कार्यालय में मोबाइल फोन का बहुत ज्यादा उपयोग सरकार की छवि को खराब कर रहा है. ‘मोबाइल नहीं लैंडलाइन का प्रयोग‘ महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों … Read more

जासूसी कांड को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा- शाह दे इस्तीफा, PM की हो न्यायिक जांच

जासूसी कांड को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस

Politalks.news/Pegasus. इसराइल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ के स्पाईवेयर पेगासस ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है. पेगासस मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का जोरदार हंगामा बरक़रार है. दरअसल विपक्ष का दावा है कि पेगासस स्पाईवेयर के जरिये भारत के कई पत्रकारों और चर्चित हस्तियों के फ़ोन की जासूसी की जा रही है. इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पूरे मामले पर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश द्रोह का आरोप लगाया है. पेगासस मामले पर राहुल गांधी ने आज सदन की कार्यवाही … Read more