अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ अन्याय, न तो रेंक मिलेगी न प्रमोशन और न मिलेगी पेंशन- बेनीवाल

सदन में युवाओं की आवाज बने बेनीवाल

Politalks.News/Agnipath/HanumanBeniwal. केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर लाई गई अग्निपथ योजना का हिंसक घटनाओं को छोड़कर देशभर में विरोध अभी भी जारी है. केंद्र की इस योजना का सभी विपक्षी दल सड़क से लेकर संसद तक विरोध कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. इसी कड़ी में गुरूवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अग्निपथ योजना को वापस लेने की संसद में मांग उठाई. इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने सरकार को पुराने तर्ज पर सेना भर्ती रैलियों का आयोजन आयु में दो वर्ष … Read more

मानसून सत्र से पहले अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं के निस्तारण में जुटे बेनीवाल पहुंचे लाडनूं

सांसद बेनीवाल का लाडनूं दौरा

Politalks.News/HanumanBeniwal. 18 जुलाई से शुरू होने वाले लोकसभा के मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल अपने सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं. इस दौरान सांसद बेनिवाल क्षेत्रवार लगातार जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल शनिवार को नागौर जिले के लाडनूं क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान लाडनूं पहुंचने पर सांसद बेनीवाल का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. तो वहीं सांसद बेनीवाल ने शांति से बैठकर लोगों की जनसमस्याओं को सुना. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने धोलिया गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम … Read more

पेगासस कांड पर सड़क से सदन तक कांग्रेस का हंगामा, मामला गंभीर, पर सबूत दो तो कराएं जांच- SC

पेगासस कांड पर सड़क से सदन तक कांग्रेस का हंगामा,

Politalks.News/Pegasas. देश के राजनीतिक हलकों से लेकर आमजन तक अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोर रहा है तो वह है पेगासस जासूसी कांड. इजराइली स्पाइवेयर पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है. विपक्ष लगातार संसद के अंदर और संसद के बाहर पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार पर हमलावर है. एक ओर जहां सरकार कह रही है कि वह इस मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है तो वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार केवल इस मुद्दे पर विपक्ष को देश के सामने बुरा बना रही है. वहीं दूसरी ओर पेगासस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने … Read more

Pegasus हैकिंग मामले में विपक्ष ‘आगबबूला’, राहुल गांधी ने कहा- ‘हमें पता हैं वो सब पढ़ रहे हैं’

सियासी गलियारों में पेगासस स्पायवेयर की 'गूंज'

Politalks.News/Delhi.  साल 2019 में राज्यसभा में तीखी बहस की वजह रहा पेगासस स्पायवेयर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मानसून सत्र में Pegasus सॉफ्टवेयर से जासूसी का मामला जमकर गूंजेगा. मानसून सत्र से पहले ही मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास एक औऱ मुद्दा हाथ लगा है. विपक्ष के सभी दलों ने जहां इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. वहीं राहुल गांधी ने बिना नाम लिए ही इशारों इशारों में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि भारत सरकार इन सभी आरोपों का खंडन किया है. सॉफ्टवेयर से जासूसी विपक्ष ‘आगबबूला’ रविवार रात को हुए खुलासे के बाद से ही इस … Read more