6 में से 5 उप जिला प्रमुख बनाए कांग्रेस ने, फिर जिला प्रमुख चुनाव में क्यों बैठाया रणनीतिकारों ने भट्टा?

6 में से 5 जिला प्रमुख कांग्रेस के, लेकिन सवाल जस का तस

Politalks.News/Rajasthan. जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव के बाद मंगलवार को 6 जिलों में उप जिला प्रमुखों और 78 पंचायत समितियों में उप प्रधानों के चुनाव के चुनाव हुए. जिला प्रमुख चुनाव में चोट खाई हुई कांग्रेस ने आज दम दिखाते हुए जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और दौसा, भरतुपर में उपजिला प्रमुख बना लिए. जयपुर में कांग्रेस के मोहन डागर, जोधपुर में विक्रम सिंह विश्नोई, दौसा में मानदाता मीणा और सवाईमाधोपुर में बाबूलाल मीणा उपजिला प्रमुख बने हैं. जबकि सिरोही में बीजेपी ने अपनी सीट सेफ रखी है. आज उप जिला प्रमुख चुनाव की 5 जिलों में मिली जीत ने ये साबित कर दिया की कांग्रेस जागती रहती तो 6 में … Read more

डोटासरा का बीजेपी पर प्रहार- चुनाव में पड़े समर्थन के टोटे, गज्जू बन्ना को शेरगढ़ के शेरों ने चटाई धूल

जीत से उत्साही डोटासरा के बीजेपी पर 'जबरदस्त प्रहार'

Politalks.News/Rajasthan. पंचायत चुनाव की जीत से उत्साही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 6 जिलों की जनता का धन्यवाद जताया है. अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर निशाने साधे. डोटासरा ने कहा कि, ‘जनता ने मुख्यंत्री अशोक गहलोत के ढाई साल के कार्यकाल पर मुहर लगाई है और हम आगे भी मोदी सरकार को धूल चटाने का काम करेंगे‘. डोटासरा ने भाजपा को नसीहत दी कि भाजपा किसानों से वार्ता कर काले कानून खत्म करे और आपस के झगड़े छोड़ विपक्ष की भूमिका सही से निभाने का आह्वान भी किया. डोटासरा ने बीजेपी नेताओं पर जमकर तंज कसते हुए जनता को विश्वास दिलाया कि, ‘गरीब … Read more

हनुमान बेनीवाल का गहलोत के गढ़ में फिर धुंआधार चुनाव प्रचार, BJP-कांग्रेस पर कसे तंज

हनुमान बेनीवाल का गहलोत के गढ़ में फिर धुंआधार चुनाव प्रचार

Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पंचायत चुनाव में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं. आखिरी चरण को लेकर कोई कमी नहीं रहे इसलिए पूरी ताकत झौंक दी है. हनुमान बेनीवाल ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में तूफानी चुनावी दौरा किया और कई गांवों में जनसंपर्क सभाएं की. इस दौरान बेनीवाल ने RLP प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया. गहलोत के गढ़ में गरजे बेनीवाल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को भी पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार जुटे रहे. बेनीवाल ने सीएम गहलोत के गढ़ जोधपुर के गांवों में जमकर प्रचार किया. रालोपा उम्मीदवारों के समर्थन में बेनीवाल ने जोधपुर … Read more

प्रदेश में जारी लूट-झूठ का खेल, कर्जमाफी के लिए किसान ताक रहे राहुल की राह- पूनियां

प्रदेश में जारी लूट-झूठ का खेल

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान में गांव की सरकार यानि पंचायत चुनाव का घमासान चरम पर है. पंचायत राज चुनावों के तहत दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. अब तीसरे और आखिरी चरण का मतदान एक सितम्बर को होगा. चुनाव को लेकर सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां ने तीसरे चरण के जिला परिषद, पंचायत समिति चुनावों को लेकर चाकसू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क-जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सतीश पूनियां ने किसान कर्जमाफी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी जी प्रदेश के 60 लाख किसान … Read more