टोंक-मालपुरा में ‘पलायन’ पर ‘भूचाल’, भाजपा ने बनाई जांच कमेटी, जोशी बोले- सबको मिलेगी सुरक्षा
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के टोंक जिले का मालपुरा कस्बा फिर चर्चा में हैं. दरअसल यहां के बहुसंख्यक समुदाय की और कथित ‘असुरक्षा’ को लेकर हाल ही एक रैली निकाली गई. इस रैली में ‘हम असुरक्षा के कारण परिवार सहित पलायन करने के लिए मजबूर हैं‘ के पोस्टर के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भी प्रदर्शन किया. यही नहीं, सैकड़ों घरों के बाहर ऐसी ही ‘पलायन‘ की मजबूरी वाले पोस्टर चिपकाए गए हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने यहां ‘सुरक्षा की मांग’ करने वाले लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस के इस एक्शन से मामले … Read more