बिहार को सौगात मिलने का सिलसिला जारी, पीएम मोदी ने किया फाइबर योजना का उद्घाटन

Bihar (2)

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को सौगातें मिलने का दौर बदस्तूर जारी है. केवल 10 दिनों में प्रदेश को 30 हजार करोड़ की सौगातों का गिफ्ट दिया जा चुका है. बीते 10 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता से वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुए और 14 हजार करोड़ रुपये की सौगात भेंट की. पीएम मोदी ने सोमवार को 9 हाइवे प्रोजेक्ट के साथ बिहार के करीब 46 हजार गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लिए घर तक फाइबर योजना का उद्घाटन किया. योजना के तहत 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं से जोड़ा जाएगा जिसे ‘घर तक … Read more

‘तेजस्वी यादव के तीखे 17 सवाल, जवाब दे नीतीश कुमार की एनडीए सरकार’

Tejasvi Yadav

Politalks.News/Bihar. कोरोना काल और बढ़ते संक्रमण के डर के चलते बिहार में वर्चअल रैली और जुबानी तीरंदाजी का दौर जोरों पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां बीते 15 सालों में किए गए विकास कार्यों के दम पर जनता से वोट मांग रहे हैं. वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव युवा और रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. तेजस्वी ने डोमिसाइल नीति को अब स्वीकार करने पर भी जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश से बिहार में पिछले 15 सालों का हिसाब किताब मांगते हुए 17 एनडीए सरकार से 17 सवालों के जवाब मांगे … Read more

बिहार: पीएम मोदी की चुनावी सौगातों की मिठास ने मिटाई विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने की कड़वाहट

Img 20200916 Wa0161

Politalks.News/Bihar Election. विधानसभा चुनाव की आहट होते ही बिहार के दिन फिर गए हैं, इस राज्य के लोगों के चेहरों पर खूब मुस्कुराहट आ गई है. चुनाव जीतने के लिए इस समय सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं. ऐसे में केंद्र की बीजेपी सरकार भी मैदान में उतर चुकी है. विधानसभा चुनाव से पहले ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहरबानी से बिहार मालामाल होता जा रहा है‘. पिछले एक माह से पीएम मोदी इस ‘राज्य को सौगात पर सौगात‘ दिए जा रहे हैं. राज्य में चुनाव से पहले विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का सिलसिला लगातार जारी है. ‘बिहार भी पिछले 5 वर्षों … Read more

बिहार में पीएम मोदी ने एक बार फिर खोला चुनावी सौगातों का पिटारा, 5 दिनों में हुई 16000 करोड़ की घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार

Politalks.News/Bihar. बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखें जल्द ही जारी होने की संभावना है इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमपी के साथ अब बिहार की जनता के लिए अपनी चुनावी सौगातों का एक बार फिर पिटारा खोल दिया है. पिछले 5 दिनों में पीएम मोदी ने तीसरी बार अपनी घोषणाओं की सौगातों से बिहार की जनता को लुभाया है. मंगलवार को पीएम मोदी ने बिहार में नमामि गंगे से जुड़ी कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रनिर्माण के इस काम में बहुत बड़ा योगदान बिहार का भी है, बिहार तो देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता … Read more

बिहार: सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं, एनडीए में ही रहेंगे चिराग- देवेंद्र फडणवीस

Bihar Election

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट तौर पर कहा कि चिराग पासवान कहीं नहीं जा रहे और लोजपा एनडीए गठबंधन के बैनर में ही चुनाव लड़ेगी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद पर भी इनकार किया है. उन्होंने कहा कि लोजपा एनडीए के साथ है और तीनों दल (भाजपा-जदयू-लोजपा) साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि चुनाव में महागठबंधन का सफाया हो जाएगा. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का पक्ष लेते हुए कहा कि कई बार दलों … Read more

नीतीश ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, साधे जातिगत समीकरण तो संबोधन में ‘चिराग’ पर वार

Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया. सोमवार को वर्चुअल रैली ‘निश्चय संवाद’ के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को संबोधित किया. जदयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार के मंच पर इस दौरान करीब 15 पार्टी नेताओं को जगह दी गई जिसमें करीब करीब सभी जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास करने को ​कोशिश की गई. मंच पर बिराजे नेताओं में कुर्मी, दलित, भूमिहार से लेकर ब्राह्मण और यादव समुदाय तक को साधने की कवायद दिखी. खास बात यहां ये रही कि पार्टी नेताओं ने एनडीए में शामिल लोजपा और पार्टी … Read more

चिराग को मांझी की चेतावनी- नीतीश के खिलाफ बगावत बर्दाश्त नहीं, आवाज उठाई तो दूंगा जवाब

Jitinram Manjhi Bihar

Politalks.News/Bihar. कहते हैं सियासत में सब कुछ वाजिब है और अंत समय में कुछ भी हो सकता है. कभी तो घनिष्ठ मित्र जानी दुश्मन हो सकते हैं और कभी पल भर में कट्टर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ बिहार की राजनीति में हो रहा है. एक समय नीतीश कुमार की बात न मानने के चलते पार्टी से बाहर किए गए मांझी चुनाव में गठबंधन में होने के बावजूद नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते नजर आए. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जब मांझी महागठबंधन में शामिल हुए तो उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर जहर उगला. वही मांझी अब नीतीश के इतने सगे बने हुए हैं कि उनके … Read more

बिहार चुनाव: मायावती के दलित वोट बैंक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सियासी ‘सेंधमारी’

Img 20200905 Wa0190

Politalks.News/Bihar. सत्ता का सुख पाने के लिए हमारे नेता कितने प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं कि अभी तक ‘आम वोटर‘ भ्रमित होता रहा है. नेताओं के लंबे-चौड़े वायदों का जनता आकलन नहीं कर पाती है. ‌राजनीतिक पार्टियों और नेताओं में चुनाव के दौरान सत्ता पर काबिज होने के लिए ‘सियासी दांव‘ चलने की होड़ लगी रहती है. नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों बिहार में ‘राजनीति गर्म‘ है. पिछले दिनों जब चुनाव आयोग ने बिहार के विधान सभा चुनाव 29 नवंबर से पहले कराने की घोषणा की तभी से भाजपा, जेडीयू, राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी में लोकलुभावन, प्रलोभन, आश्वासन और जातिगत समीकरण समेत … Read more

चुनाव विशेष: सोशल कैंपेनिंग के जरिए राजद की नैया पार लगा पाएंगे तेजस्वी यादव!

Tejashwi Yadav Bihar Election 2020

Politalks.news/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें आने में अभी कुछ दिन और लगने वाले हैं, इसलिए पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीतियों का काम शुरु कर दिया है. हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के चलते देशभर में सात दिन का राजकीय शोक जारी किया है जिसके चलते कुछ दिन सभी प्रस्तावित कार्यक्रम आगे-पीछे हो सकते हैं. पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी आज वर्चुअल रैली के जरिए बिहार चुनाव का बिगुल बजाने वाले थे, तो सीएम नीतीश कुमार की पहली चुनावी रैली 6 सितम्बर को रखी गई थी. बीजेपी भी 13 सितम्बर से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत करने वाली है. वहीं दूसरी ओर, राजद पिछले एक साल … Read more

सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा, जदयू और लोजपा में घमासान, चुनाव से पहले टूट सकता है एनडीए गठबंधन

Nda Gathbandhan In Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गहमा गहमी बढ़ गई है. एनडीए के बैनर में शामिल जदयू, भाजपा और लोजपा सहित अन्य छोटे दलों के बीच टिकट वितरण का क्या फार्मूला होगा, इसको लेकर घमासान या यूं कह लिजिए मंथन और चिंतन का दौर बड़े स्तर पर चल रहा है. टिकट वितरण को लेकर माथा पच्ची कर रहे सभी दलों के नेताओं को कोई एक सर्वमान्य फार्मूला नजर नहीं आ रहा है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अभी हाल ही में बिहार के भाजपा सांसद सहित पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया था, जिसमें यह बात सामने आई थी कि जदयू की स्थिति बिहार में अच्छी नहीं … Read more