कृष्ण भी रोए थे खून के आंसू, जब आप ने चलावाई थी रामभक्तों पर गोलियां- निरहुआ के निशाने पर अखिलेश
Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी अब अपने चरम पर है. यूपी की सियासत में अब तरह-तरह कि बयानबाजी शुरू हो गई है लेकिन भगवान राम को भुलाये बगैर प्रदेश की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती. अब इस कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी इसी तरह की राजनीति में कूद पड़े हैं. पेशे से कलाकार होने के बावजूद भी निरहुआ बीजेपी के रंग में ऐसे ढल गए कि उन्हें भी विपक्ष पर निशाना साधने के लिए भगवान राम का सहारा लेना पड़ा. निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अखिलेश … Read more