पंजाब कांग्रेस में और बढ़ेगा ‘पंगा’, कौन होगा अगला मुखिया ‘महाराजा’ या ‘खिलाड़ी’?

पंजाब कांग्रेस में और बढ़ेगा 'पंगा'

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर और सिद्धू के बीच जारी ‘दंगल’ अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है. कांग्रेस के आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी भी तीखे तेवर दिखा रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि अमरिंदर ने 21 जुलाई को एक लंच दिया है. जिसमें सिद्धू को नहीं बुलाया गया है. वहीं सिद्धू भी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब तक ‘कैप्टन’ के दरबार में नहीं गए हैं. इन सब घटनाक्रमों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के कैंप ने कैप्टन अमरिंदर की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने सिद्धू के ट्विट्स पर … Read more

पंजाब के बाद क्या राजस्थान में भी बदलेगा हवाओं का रुख? धीरे-धीरे फिर परवान चढ़ रही सियासत

पंजाब की 'सियासी हवाओं' से बदलेगी राजस्थान की राजनीतिक फिजां!

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस की ‘प्रधानगी‘ पर ‘खिलाड़ी‘ नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के बाद अब राजस्थान में गहलोत और पायलट कैंप के सिपहसालारों की धड़कने तेज हो गई है. राजस्थान में मंत्रिमण्डल फेरबदल और बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं, ऐसे में पार्टी सूत्रों की मानें तो अब जल्द ही राजस्थान में भी आलाकमान की सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर जो बधाई संदेश दिया है, सीएम गहलोत उसमें भी बड़ा सियासी संदेश भी दे गए. इधर पायलट कैंप की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. यहां तक की सिद्धू को पंजाब कांग्रेस … Read more

‘कैप्टन’ की आलाकमान को खरी-खरी, ‘पंजाबी’ राजनीति में ना करें जबरन दखल, सिद्धू पर फिर संशय!

'कैप्टन' की आलाकमान को खरी-खरी

Politalks.news/Punjab. पंजाब कांग्रेस में छिड़ा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान को दो टूक शब्दों में अपनी बात कह दी है कि वह पंजाब की राजनीति में दखल अंदाजी ना करें, नहीं तो पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है. अमरिंदर सिंह का ये बयान उस वक़्त आया जब नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात कर वापस पंजाब लौटे. सिद्धू के अपने आवास पर पहुँचने के बाद उनके घर उनके समर्थकों का तांता लग गया और समर्थक उन्हें बधाई देने लगे. ठीक उसी समय अमरिंदर की ओर से सोनिया गांधी को लिखा गया … Read more

‘कैप्टन’ की सरपरस्ती में ‘गुरु’ करेंगे कमाल!, अपनी बात रख अमरिंदर ने राहुल पर छोड़ा फैसला !

क्या सुलझा पंजाब कांग्रेस का झगड़ा !

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में कांग्रेस की राजनीति में मचे घमासान का हल निकालने के प्रयास जारी हैं. जहां एक तरफ दिल्ली में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी आलाकमान के साथ मैराथन बैठकें करने के बाद कलह का हल निकलने के फॉर्मूले के इंतजार में हैं तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी पार्टी नेताओं के साथ अपना धड़ा मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी क्रम में कैप्टन ने गुरुवार को अपने करीबी नेताओं के साथ दोपहर के खाने पर बैठक की. ऐसा कहा जा रहा है कि कैप्टन की ये लंच पॉलिटिक्स एक तीर से दो निशाने लगाने के लिए की गई है. पंजाब के करीबी नेताओं के साथ … Read more

जारी है सियायत: प्रियंका ने सिद्धू को राहुल से मिलवाया तो अमरिंदर ने अपने विधायकों को लंच पर बुलाया

पंजाब में 'कैप्टन' की 'लंच पॉलिटिक्स', आलाकमान-सिद्धू की मुलाकात के बाद अब अमरिंदर की बारी

Politalks.News/Punjab. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहा घमासान अभी पूरी तरह थमा नहीं है. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिन नई दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा. तो दूसरी ओर अब पंजाब में खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर एक्टिव हो गए हैं, अमरिंदर ने आज विधायकों को लंच पर बुलाया है. अमरिंदर अपने पक्ष के विधायकों और नेताओं को एक मंच पर लाकर ताकत दिखा सकते हैं, ऐसे में पंजाब में कांग्रेस के भीतर की राजनीति किस ओर करवट लेती है, इसपर हर किसी की नज़रें हैं. दिल्ली में नवजोत सिंह सिद्धू … Read more

सोनिया-राहुल से बिना मिले लौटे अमरिंदर, राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर, क्या पंजाब में ‘कैप्टन’ ही कांग्रेस !

क्या पंजाब में 'कैप्टन' ही कांग्रेस !

Politalks.news/Punjab. पंजाब में कांग्रेस के अंदरखाने मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तीन दिन दिल्ली में रहने के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस हाईकमान से मिले बिना ही चंडीगढ़ लौट गए हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कैप्टन विरोधी खेमा हो या खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह हर खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटा है. पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए बनी कमेटी के सामने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी बात रखी. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों से काफी नाराज बताए जा रहे हैं. इस मामले से जुड़े लेकर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मुख्यमंत्री कैप्टन … Read more

मैं कोई चुनाव जिताने वाला शो पीस नहीं हूं- सिद्धू का बड़ा बयान, पहली कैबिनेट से मेरी लड़ाई है अमरिंदर से

मैं कोई चुनाव जिताने वाला शो पीस नहीं हूं- सिद्धू का बड़ा बयान

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी बवाल अभी भी थमता नहीं दिख रहा है. पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू के एक बड़े बयान ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है. सिद्धू ने कहा है कि वो केवल चुनाव जिताने वाले शो पीस नहीं हैं. अंग्रेजी के एक बड़े अखबार को को दिए इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग से ही सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी. अपने इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि डिप्टी सीएम या राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात छोड़िए, अगर पंजाब को विकास के एजेंडे पर … Read more

अब पंजाब में अमरिंदर और सिद्धू के बीच की सियासी लड़ाई, सोनिया-राहुल के लिए बनी ‘नई मुसीबत’

अमरिंदर-सिद्धू की सियासी लड़ाई सोनिया-राहुल के लिए बनी 'नई मुसीबत'

Politalks.News/PunjabPolitics. कांग्रेस पार्टी अपनी आंतरिक कलह में इस कदर उलझी हुई है कि निकलने का नाम ही नहीं ले रही. अगर हम पिछले एक वर्ष से बात करें तो इस पार्टी को अपने नेताओं ने ही सबसे अधिक ‘नुकसान‘ पहुंचाया है. केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य स्तर पर कांग्रेस के नेताओं ने हाईकमान के लिए मुसीबत बढ़ा रखी है. वहीं मोदी सरकार कांग्रेस का देश से ‘नामो-निशान‘ मिटाने में तुली हुई है. पिछले वर्ष अगस्त में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा समेत 23 पार्टी के असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी को कम करने में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बहुत हद तक सफल हुईं हैं, जिसके … Read more