विधानसभा में दोस्त और लोकसभा चुनाव में दुश्मनी निभा रहा बीजेपी-बीजेडी गठबंधन!

loksabha election

बीजेपी नेता अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा भेजने के बाद एकबारगी लगने लगा था कि अब ओडिशा में बीजेपी और बीजद के बीच गठबंधन हो गया है. हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी समीकरण फिर से बदलते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी लगने लगा है कि आम चुनाव को लेकर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी और बीजेपी के बीच गठबंधन पर मुहर नहीं लग पायी है. सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अभी भी लटकी हुई है. खासतौर पर विधानसभा सीटों पर भी, क्योंकि राज्य में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. हालांकि लोकसभा में बीजेपी के दो तिहाई सीटों पर चुनाव लड़ने की … Read more

पहले किया पराया, फिर नीतीश ने अपनाया, अब क्या केजरीवाल को मिलेगी राहुल-खरगे की छत्र-छाया?

arvind kejriwal

कर्नाटक में कांग्रेस की एकतरफा अप्रत्याशित जीत ने देश की राजनीति को भी हिलाकर रख दिया है. इसका असर कर्नाटक में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की ताजपोशी में ही देखने को मिल गया, जहां देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलावा भेजा गया लेकिन कांग्रेसी विचारधारा से विपरीत चलने वाले अरविंद केजरीवाल को इस आयोजन से दूर रखा गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस आयोजन में आमंत्रित नहीं किया गया था क्योंकि आप कांग्रेस की विचारधारा से एकराय नहीं रखती है. उडीसा के मुख्यमंत्री और बीजू दल सुप्रीमो नवीन पटनायक को भी केजरीवाल की केटेगिरी में ही रखा गया था. सभी राज्यों के … Read more

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए विपक्षी एकता हो रही विफल, ‘दीदी’ तैयार कर रही थर्ड फ्रंट

Mamta Banerjee preparing third front

Mamta Banerjee preparing third front: देश में आगामी लोकसभा चुनावों को एक साल के करीब समय शेष है. उससे पहले गठजोड़ और सियासी ​समीकरण की गणित का जोड़-भाग होना शुरू हो गया है. गुजरात एवं हिमाचल चुनावों से ऐन वक्त पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ा यात्रा निकाल देश में अन्य राजनीतिक पार्टियों को विपक्षी एकता का संदेश देते हुए सत्ताधारी मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का रास्ता तो दिखा दिया लेकिन यात्रा समाप्त होते ही राहुल गांधी और कांग्रेस केम्ब्रिज मामले में उलझ कर रह गए. हालांकि राकंपा सुप्रीमो शरद पवार जैसे कुछ लीडर्स अभी भी विपक्षी एकता की बात … Read more

मोदी की मीटिंग में देरी से पहुंची दीदी कागज थमा कर निकल गईं, वहीं पटनायक ने किया केंद्र की सहायता लेने से इंकार

मोदी की मीटिंग में देरी से पहुंची ममता बनर्जी कागज थमा कर निकल गईं

Politalks.News/WestBengal-Odisha. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को समाप्त हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच की तल्खी शायद अभी मिटी नहीं है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए यास चक्रवात से प्रभावित इलाकों का दौरा करने और नुकसान का जायजा लेने आज प्रधानमंत्री पहले ओडिशा और बाद में बंगाल पहुंचे. पश्चिम बंगाल में यास की तबाही के बाद हुए नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई समीक्षा बैठक में पहले तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 मिनट की देरी से पहुंचीं. यही नहीं बंगाल के मुख्य सचिव भी इस बैठक में देरी से पहुंचे. इसके भी ऊपर मीटिंग में … Read more