11 फ़रवरी को पेश होगा भजन लाल सरकार का तीसरा बजट, दीया कुमारी करेंगी पेश

diya

11 फरवरी को आएगा राजस्थान का बजट, वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश करेंगी बजट, भजनलाल सरकार का तीसरा बजट, 28 जनवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, बजट में जनकल्याण की कई योजनाओं की घोषणाओं की उम्मीद, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने दी जानकारी, विकसित राजस्थान के निर्माण का एक बड़ा ‘विजन डॉक्यूमेंट’ होगा बजट, विपक्ष से की अपील, विरोध छोड़कर विकास में भागीदार बने कांग्रेस, विपक्ष ने सदन की गरिमा के खिलाफ बर्ताव किया या तो उसी भाषा में मिलेगा जवाब

‘सुखजिंदर रंधावा बन रहे थे सीएम पर पार्टी ने…’- अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का चन्नी को जवाब

pnj

पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी में नया विवाद खड़ा कर दिया है. कांग्रेस SC विंग की मीटिंग में चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस में दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने की बात कही थी. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, छात्र और महिला विंग पर जट्ट सिख चेहरे हैं. दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त चरणजीत सिहं चन्नी ने ये बातें कहीं, उस वक्त ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के SC सेल के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पंजाब सह-प्रभारी रविंदर उत्तम राव डालवी और प्रदेश अध्यक्ष … Read more

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद-शरजील को सुप्रीम झटका, जमानत से इनकार

breaking news

2020 के दिल्ली दंगा केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं। हालांकि शीर्ष अदालत ने 5 अन्य आरोपियों को 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी है. शरजील इमाम, उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद दिल्ली दंगों के आरोप में 5 साल से भी ज्यादा समय से तिहाड़ जेल में बंद थे. आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी थी. … Read more

मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 8 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’

congress

मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस अब मुखर हो रही है. कांग्रेस ने शनिवार को ऐलान किया कि 8 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत करेगी. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई कार्यक्रम करने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 4 बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी. पार्टी का कहना है कि उसके इस ‘संग्राम’ का मकसद यह है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) बहाल हो और नए कानून को वापस लिया जाए. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल … Read more

रायपुर अधिवेशन से पहले ईडी की कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति, सीतारमण ने दिया जवाब

img 20230220 202951

Congress v/s BJP on ED Action in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन से ठीक तीन दिन पहले प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेताओं पर ED की छापेमारी को लेकर राजनीति गरमा गई है. इस मामले को लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ईडी की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए इसे बदले की राजनीति करार दिया, तो वहीं जयराम रमेश के आरोपों पर केंद्रीय वित्तमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस तरह की हरकतों से पार्टी … Read more

राजीव गांधी की हत्या का आरोपी लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जीवित और स्वस्थ है- पाझा का चौंकाने वाला दावा

लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन

LTTE Supremo Velupillai Prabhakaran is Alive: क्या वाकई भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का मुख्य आरोपी वेलुपिल्लई प्रभाकरन अभी तक जिंदा है, श्रीलंका की सरकार की ओर से को मृत घोषित किए जाने के 14 साल बाद तमिलनाडु के दिग्गज नेता पाझा नेदुमारन ने सोमवार को दावा किया कि लिट्टे प्रमुख जीवित है और स्वस्थ है तथा वह जल्द ही सार्वजनिक रूप से सामने आएगा. नेदुमारन के इस दावे ने सियासी जगत में खलबली फैला दी है. बता दें कि कि प्रभाकरन ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का गठन किया था और श्रीलंका में एक अलग तमिल राष्ट्र के लिए एक गुरिल्ला अभियान की अगुवाई … Read more

सर्वे में MVA गठबंधन की जीत पर ठाकरे हुए खुश तो बौखलाए CM, शिंदे बोले- 2+2 हमेशा 4 नहीं होता

img 20230128 092809

MVA Alliance Wins in Maharashtra Survey for Lok Sabha Elections. महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेनाओं के बीच सियासी तनातनी जारी है. उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे द्वारा कई बार तत्काल चुनाव कराए जाने की स्थिति में खुद के जीत के दावे किए जाते रहे हैं. इसी बीच अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हाल ही में आए एक ताजा सर्वे में महाराष्ट्र में पूर्व सत्ताधारी महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन की जीत दिखाई गई है. ऐसे में इस सर्वे रिपोर्ट को खारिज करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2024 के … Read more

सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत से उद्योग जगत में शोक की लहर, पीएम मोदी सहित दिग्गजों ने कही ये बात

photo 6098224236398228153 y

Politalks.News/Bharat/TataSons. टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है. ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बता दें मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं. जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे, जहां पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया. पीटीआई के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ. मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई हस्तियों ने ने शोक जताया है. पीएम मोदी … Read more

राहुल या प्रियंका तक सीमित है कांग्रेस? मैंने पार्टी को पूरा जीवन दिया, फिर भी मुझे अपमानित किया गया- शर्मा

img 20220822 wa0126

Politalks.News/Congress/AnandSharma. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पतन की ओर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पार्टी में लंबे समय से जारी आंतरिक घमासान है. हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के जम्मू कश्मीर प्रचार समिति के पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं आनंद शर्मा ने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व पर भी बड़े सवाल उठा दिए हैं. शर्मा ने कहा कि ‘यह पार्टी हम सभी की है.’ एक नेशनल न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान भावुक हुए आनंद शर्मा ने यहां तक … Read more

जय श्री राम, झारखंड में हो गया काम? BJP सांसद के ट्वीट से मचा सियासी बवाल, अटकलों का दौर शुरू

3647 news

Poljtalks.News/Jharkhand. महाराष्ट्र में हुए सियासी फेरबदल के बाद सियासी गलियारों में अगला नम्बर पहले बिहार का बताया जा रहा था, लेकिन वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कूटनीतिक अनुभव ने समय रहते एनडीए से अलग होकर अपनी सरकार को बचा लिया है. बिहार के बाद सबसे ज्यादा कयास झारखंड को लेकर लगाए जा रहे हैं. जिसके चलते झारखंड में इन दिनों राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है और आशंकाओं और अटकलों का दौर चल पड़ा है. झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन लीज केस में आने वाले चुनाव आयोग के फैसले का इतंजार किया जा रहा है, जिस पर सोरेन सरकार का भविष्य निर्भर करता है. इसी बीज … Read more