दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद TMC की बंगाल में उग्र आंदोलन की रणनीति हो रही तैयार!

BJP vs TMC

TMC Delhi Protest: बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा राजधानी में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. प. बंगाल में केंद्रीय योजनाओं का फंड रिलीज किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंगाल सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ’ब्रायन सहित तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था. टीएमसी नेताओं को पुलिस द्वारा जबरन उठाकर वैन में डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. … Read more

एमपी में केंद्रीय 3 मंत्रियों सहित 7 सांसदों को टिकट, राजस्थान में भी होगा यही खेल!

rajasthan politics

Rajasthan Politics: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपनी 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची में मोदी सरकार में शामिल तीन केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को भी प्रत्याशी बनाया गया है. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है. इनके अलावा, 4 सांसदों को भी विधानसभा चुनावों में उतारा है. इनमें से तीन पर बीजेपी के विधायक विराजमान हैं लेकिन इनका टिकट काट सांसदों को थमाया गया है. चूंकि इस साल राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जो खेल बीजेपी ने मध्य … Read more

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

madhyapradesh bjp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, पार्टी ने 5 सांसदों को दिया टिकट, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीती पाठक, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर 1 से, प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से लड़ेंगे चुनाव, इससे पहले बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की जारी की थी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट…

ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं एमपी के नए ‘सीएम’! नए चेहरे की तलाश में बीजेपी

mp bjp

Madhyapradesh Politics: मध्यप्रदेश में इस साल चुनावी साल है और साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा रहे हैं और सीएम फेस भी. लेकिन अब बीजेपी अगले विधानसभा चुनावों के लिए नया सीएम फेस तलाश कर रही है. वजह स्पष्ट है कि पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की स्पष्ट उम्मीदों के विपरीत कांग्रेस ने जनता का बहुमत हासिल कर सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की. अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को धोखा देकर बीजेपी से हाथ न मिलाया होता तो शायद बीजेपी फिर से सत्ता हथियाने में कामयाब न हो … Read more

पूरे देश में दिवालिया हो चुकी है कांग्रेस- तोमर ने कसा तंज तो मैडम राजे की भूमिका को लेकर दिया ये बयान

'पूरे देश में दिवालिया हो चुकी है कांग्रेस'

Politalks.News/Rajasthan. अपने दो दिवसीय दौरे पर सिरोही पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने जहां कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा तो वहीं आगामी चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर भी दो टूक जवाब दिया है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के साथ सिरोही पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान तोमर ने कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में फीडबैक भी लिया. वहीं अपने दो दिन के दौरे के दौरान बुधवार को सिरोही में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री को लेकर … Read more

विधानसभा चुनाव के बाद फिर से लागू होंगे तीनों कृषि कानून! तोमर ने दिए संकेत तो कांग्रेस हुई हमलावर

तोमर का बड़ा संकेत

Politalks.News/FarmersBill. किसान अभी तो घर पहुंचे ही हैं कि केंद्र सरकार के नुमाइंदे एक बार फिर कृषि कानून वापस लाने वाले बयानों से बाज नहीं आ रहे. पहले तो बीजेपी (BJP) के एक दो नेता ही कहते थे कि तीनों कृषि कानून वापस आएंगे लेकिन अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है. शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ‘हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं. लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे. सरकार आगे के बारे में सोच रही है, हम निराश नहीं हैं.’ केंद्रीय मंत्री के इस बयान के … Read more

लोकसभा के बाद राज्यसभा से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास, सरकार चर्चा के लिए तैयार- मोदी

लोकसभा के बाद राज्यसभा से 'कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021' पास

Politalks.News/Sansad. संसद के शीतकालीन सत्र की आज पहले दिन की शुरुआत हंगामेदार रही. हालांकि केंद्र सरकार ने इस हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास हो गया है. दोनों सदनों में जब ये बिल पेश किया गया तो तो कांग्रेस सहित अन्य दलों ने इस बिल पर चर्चा के लिए स्पीकर के समक्ष प्रस्ताव रखा. लेकिन सूत्रों का कहना है कि सरकार इस कानून पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,‘सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. संसद में सवाल … Read more

MSP सहित विभिन्न मांगों पर अड़े किसानों नें संसद मार्च किया स्थगित तो तोमर ने की घर लौटने की अपील

किसानों नें संसद मार्च किया स्थगित तो तोमर ने की घर लौटने की अपील

Politalks.News/FarmersProtest.  किसान आंदोलन (Farmers Protest) को एक साल पूरा हो चुका है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है. साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session) में इस कानून को वापस लिए जाने को लेकर सरकार एक बिल भी लेकर आएगी. लेकिनअपनी मांगों को मनवाने के लिए किसान अब आंदोलनरत है. अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद कूच करने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन अब किसान अपने फैसले से कुछ पीछे हट गए हैं लेकिन MSP सहित अन्य मांगों को लेकर अड़ भी गए हैं. तो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह … Read more

निहंग बाबा अमन की कृषि मंत्री के साथ फोटो जारी कर किसान नेताओं ने सिंघु हत्याकांड को बताया BJP की साजिश

सिंघु हत्याकांड पर फूटा 'फोटो बम'

Politaks.News/FarmersProtest. सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में दशहरे की सुबह हुई पंजाबी युवक लखबीर सिंह की हत्या के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन वायरल फोटोज में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सिंघु बॉर्डर पर बैठे निहंग जत्थेबंदियों के प्रमुखों में शामिल बाबा अमन सिंह को सिरोपा पहनाकर उनका सम्मान करते दिखाई दे रहे हैं. फोटो में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और दूसरे BJP नेता भी नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जुलाई 2021 की केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के आवास की बताई जा रही है. मीटिंग की फोटो से आ रही राजनीति की बू- … Read more