विपक्ष ने नोटबंदी को बताया अब तक का सबसे बड़ा घोटाला

Poli Talks news

साल 2016 में नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंदी पर विपक्ष ने फिर से एक बार निशाना साधा है.  कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, अहमद पटेल, गुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, मनोज झा और शरद यादव ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नोटबंदी को अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया और एक वीडियो भी जारी किया. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर, 2016 के बाद भी बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की मदद से 500 रुपये और एक हजार रुपये के पुराने नोट बदले जा रहे थे. वीडियो में दिखाया गया कि कैसे 31 दिसंबर, 2016 के बाद भी पांच करोड़ के 500 … Read more

‘चौकीदारी में दिलचस्पी है तो मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी भेंट करूंगा’

Poli Talks news

‘चौकीदारी में दिलचस्पी है तो मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी भेंट करूंगा’ – अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा, ‘मैंने ट्विटर पर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ देखा है. उन्हें उसे अपने आधार कार्ड और पासपोर्ट में भी ‘चौकीदार’ का भी उल्लेख करना चाहिए. और पीएम चाहिए, चायवाला पकौड़ेवाला नहीं. अगर मोदी को दिलचस्पी है तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए. मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी भेंट करूंगा. ‘चौकीदार चोर है, चौकीदार फ्रॉड भी है’ – फिरदौस टाक प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बयान देते हुए जम्मू-कश्मीर पिपुल्स … Read more

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मैं ब्राह्मण हूं, नाम के आगे नहीं लगा सकता चौकीदार

Politalks

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी की ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ट्विटर पर मैंने अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं लगाया. मैं ब्राह्मण हूं इसलिए मैं अपने नाम के आगे चौकीदार नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा कि मैं चौकीदार को आदेश दूंगा कि उसे क्या करना है. गौरतलब है कि बीजेपी ने राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ नारे की काट के तौर पर ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम शुरू की है. इसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ जोड़कर की. उनके ऐसा करते ही सरकार के सभी मंत्रियों और बीजेपी के छोटे-बड़े नेताओं ने … Read more

‘हम सब चौकीदार, लेकिन गरीबों के नहीं अनिल अंबानी के’

PoliTalks

‘हम सब चौकीदार हैं लेकिन चौकीदार गरीबों के घरों में मिलते हैं या फिर अमीरों के.’ – राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष बिहार के पूर्णिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘पहले कहते थे मुझे प्रधानमंत्री बनाओ जो भी चाहते हो मिल जाएगा. अब कहते हैं हम सब चौकीदार हैं. चौकीदार अमीरों के घर मिलता है या फिर गरीबों के. वो हैं चौकीदार लेकिन गरीबों के नहीं, अनिल अंबानी के चौकीदार हैं. ‘एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाकर आखिर किसे खुश करना चाहते हो’ – अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष अपने एक बयान में … Read more

गौतम गंभीर भाजपा से तो जुड़ गए हैं मगर अभी तक चौकीदार नहीं बने हैं

Politalks

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि इस बारे में कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है. गौतम गंभीर ने भाजपा में शामिल होते समय कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन ट्विटर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा. गंभीर को भाजपा में शामिल हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वे ट्विटर पर … Read more

‘मणिशंकर अय्यर की कमी महसूस होने लगी तो सैम पित्रोदा ने उसे पूरा कर दिया’

Politalks

कहा जाता है कि कांग्रेस और ​विवादित बयानों का चोली-दामन का साथ रहा है. कहना पूरी तरह से गलत भी नहीं है. जब कांग्रेस थोड़ा बहुत अच्छा कर रही ​होती है, उसी समय कोई न कोई कांग्रेसी नेता ऐसा बयान देता है जो पार्टी की मिट्टी पलीट कर दें. ऐसा ही कुछ बयान दिया है सैम पित्रोदा ने. उन्होंने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को गलत कदम बताते हुए कहा कि किसी भी हमले के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उसके इस बयान के बाद एनडीटीवी इंडिया के एंकर और राजनीति विशेषज्ञ अखिलेश शर्मा ने उन्हें कांग्रेस के दूसरे मणिशंकर अय्यर की संज्ञा दी है. उन्होंने एक … Read more

‘पुलवामा के लिए पूरा पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं, एयर स्ट्राइक गलत फैसला’

Politalks

ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने पुलवामा अटैक पर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का भाजपा सरकार का फैसला गलत बताते हुए चुनावों में इस्तेमाल होने वाला एक हथकंड़ा बताया है. उन्होंने कहा कि पूरा पाक दोषी नहीं है. किसी हमले के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और एयर स्ट्राइक का फैसला सही नहीं था. साथ ही उन्होंने एयर स्ट्राइक के सबूत और हमले में मारे गए लोगों की संख्या पूछी है. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई हमले के लिए भी पूरा पाक दोषी नहीं है. एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में पित्रोदा … Read more

भाजपा ने जारी की 184 उम्मीदवारों की सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के ग्यारहवें दिन भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें 184 नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे जबकि लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कट गया है. उनकी परंपरागत गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय चुनाव समिति की तीन बैठकों के बाद जारी इस सूची में राजस्थान के 16 नाम शामिल हैं. गंगानगर से निहालचंद मेघवाल, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, झुंझुनूं से नरेंद्र खींचड़, जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन राठौड़, जयपुर से रामचरण बोहरा, सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिह शेखावत को टिकट मिला है. जबकि जालौर-सिरोही से देवजी पटेल, … Read more