Narendra Modi
Narendra Modi news and updates, Narendra Modi Photos and Images, Narendra Modi videos, Narendra Modi stories, Narendra Modi News Headlines, Narendra Modi news related to Politics in India, Narendra Modi in Indian Politics | Politalks
सुमित्रा महाजन नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पार्टी को पत्र लिखकर किया मना
लोकसभा स्पीकर और आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन ने बीेजेपी के एक पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया। उनके अनुसार, बीजेपी उनके टिकट को लेकर असमंजस में है और उन्हें निर्णय लेने में दिक्कत हो रही है. ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया है कि अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि अब असमंजता की स्थिति समाप्त हो गई है और पार्टी को इंदौर सीट पर जल्द नाम तय करना चाहिए. अपने पत्र की शुरूआत करते हु सुमित्रा महाजन ने लिखा है, ‘भारतीय जनता पार्टी ने आज दिनांक तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में संकोच … Read more
अगले हफ्ते आएगा BJP का घोषणा पत्र, तीन बड़ी घोषणाओं पर रहेगा फोकस
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तो अपना चुनावी घोषणा पत्र ‘जन आवाज पत्र’ घोषित कर दिया है लेकिन बीजेपी के घोषणा पत्र का फिलहाल इंतजार है. चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि राजनीतिक दलों को चुनाव के कम से कम 48 घंटे पहले अपना घोषणा पत्र जारी करना होगा. ऐसे में बीजेपी सोमवार या फिर मंगलवार तक हर हाल में घोषणा पत्र जारी कर देगी. 11 अप्रैल से देश के 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पहले चरण के मतदान होंगे. यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का ‘जन आवाज घोषणा पत्र’, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर फोकस बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ के … Read more
कमलनाथ के मंत्री का लालच ऑफर! ‘बूथ जिताओ, नौकरी पाओ’
लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को चुनाव और प्रत्याशियों से जोड़ने के लिए मंत्री क्या कुछ नहीं करते. यह बात मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक मंत्री पर सटीक बैठती है. मंत्री महोदय ने भोपाल में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जिताओ नौकरी पाओ’ लालच भरा ऑफर देते हुए चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया. मंत्री पीसी शर्मा सरकार में जनसंपर्क मंत्री हैं.
शर्मा नर्मदीय भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्मेलन में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे. असल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है. लगता है, पीसी शर्मा इसी वादे को लोकसभा चुनाव में भुनाने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेा में केवल दो सीटों पर सिमट गई थी.
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी. यहां पर कांग्रेस के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल समेत भोपाल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा शामिल हुए थे. कमलनाथ के मंत्री के इस नारे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है. भाजपा नेताओं के अनुसार कांग्रेस नेता का इस तरह के नारे लगाना या लालच देना आचार संहिता का उल्लंघन है.
MP: कांग्रेस ने घोषित किए 12 प्रत्याशी, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा से टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों की एक नई सूची जारी की है. इसमें मध्य प्रदेश के 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. लिस्ट के अनुसार, एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट देकर कांग्रेस चेहरा बनाया गया है. सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुपुत्र अरूण यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें खंडवा लोकसभा सीट से टिकट मिला है. इनके अलावा, सागर लोकसभा सीट से प्रभुसिंह ठाकुर, दामोह से प्रताप सिंह लोदी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रेवा से सिद्धार्थ तिवाड़ी और सीधी से अजय सिंह राहुल से टिकट दिया गया है. इसी प्रकार, जबलपुर से विवेक टंका, मंडला से कमल … Read more