स्वरोजगार वालों पर मोदी सरकार का फोकस, आर्थिक सर्वे करवाकर देंगे नए अधिकार

politalks.news

केंद्र में प्रचंड बहुमत हासिल कर लौटी नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता से किए वादों पर काम करना शुरू कर दिया है. देश में रोजगार की स्थिति को लेकर मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़ा फैसला लिया है. जिसके चलते सरकार देश में आर्थिक सर्वेक्षण करवाने जा रही है. जिसमें मुख्य तौर से स्वरोजगार के तहत गुजारा करने वाले ठेले, रेहड़ी व छोटी मजदूरी करने वालों को तरजीह दी जाएगी. इस सर्वे के बाद इनके लिए विशेष तौर पर नए अधिकार भी दिए जाएंगे. साथ ही इस सर्वे से सरकार देश में रोजगार के हालात भी जान पाएगी. देश को आर्थिक मजबूती दिलाने के लिए रोजगार की संभावनाओं … Read more

बिहार में कौन संभालेगा बीजेपी की कमान? केंद्र में मंत्री बने नित्यानंद राय

politalks.news

लोकसभा चुनाव में बीजेपी-जदयू-लोजपा गठबंधन ने बिहार में विशाल जीत हासिल की. जीत भी ऐसी कि विपक्ष के महागठबंधन में शांमिल कई पार्टियों का नामों-निशान मिट गया. प्रदेश की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रहने वाली लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल का एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया. यहां तक कि लालू की बेटी मीसा को भी हार का सामना करना पड़ा. राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, वीआईपी महागठबंधन बनाकर भी सिर्फ एक सीट पर फतह हासिल कर पाए. बिहार में मिली इस भारी जीत का ईनाम दिल्ली में मिलना सुनिश्चित था और ईनाम मिला भी. प्रदेश से निर्वाचित हुए 5 बीजेपी सांसदो को पीएम … Read more

अजीत डोभाल बने रहेंगे NSA, मोदी सरकार ने दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

politalks.news

अभेद कुटनीति व सटीक रणनीति रखने वाले अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे. मोदी सरकार ने उनका कार्यकाल अगले पांच सालों तक के लिए बढ़ाते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है. डोभाल भारतीय सेनाओं की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक के सफल रणनीतिकार व चीन से विवाद में अभेद कुटनीतिज्ञ रहे हैं. उन्हें भारत सरकार में एक कैबिनेट मंत्री को मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिलती रहेंगी. केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार बनी सरकार ने यह निर्णय लिया है. मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का कार्यकाल आगे पांच साल तक बढ़ा दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके … Read more

कौन संभालेगा अमित शाह की विरासत? जेपी नड्डा का नाम सबसे ऊपर

politalks.news

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और अमित शाह के राजनीतिक कौशल के दम पर बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की. जिसमें पार्टी को 303 सीटों पर फतह हासिल हुई. सीटों की यह संख्या भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में किसी गैर कांग्रेसी दल को मिली सीटों से सबसे ज्यादा है. बंपर जीत के बाद मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया. इसमें दो ऐसे चेहरे शामिल हुए जिनकी एंट्री सभी के लिए चौकाने वाली रही. ये चेहरे हैं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर. देश के हर हिस्से में खुद के अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी का … Read more

मोदी के नए जलशक्ति मंत्रालय को कितनी ‘शक्ति’ दे पाएंगे गजेंद्र सिंह शेखावत?

politalks.news

देश में जल प्रबंधन को लेकर ये गहरी चिंता की बात है कि ना केवल हम जल संकट से परेशान है बल्कि जो पानी है वो भी गुणवत्ता पर खरा नहीं उतर रहा है. इस कड़ी में बात करें महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना बुंदेलखंड व विदर्भ की तो यहां इन दिनों पानी का भीषण संकट गहराता है. हर साल यहां के कुछ इलाकों को सूखे की मार इस तरह से झेलनी पड़ती है कि हर साल इस मार से कई किसान परिवार इसकी भेंट चढ़ जाते है. यही वजह है कि नरेंद्र मोदी ने जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है. इसमें जल संबंधी मुद्दों से निपटने के … Read more

मजदूरों को तीन हजार रुपये महीने पेंशन देगी मोदी सरकार

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी. कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया. इससे पहले दिन में श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंत्रालय का चार्ज लेने के बाद इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर कर दिए थे. यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों का भविष्य सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. फेरी लगाने वाले, रिक्शा, ठेला चलाने वाले, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, घरों में काम करने वाले 127 असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 साल के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिल सकती है. योजना के तहत 15 हजार रुपये तक की मासिक आमदनी वाले 18 से 40 वर्ष … Read more

सभी किसानों को मिलेगा सम्मान योजना का लाभ, सरकार हर साल देगी 6 हजार

देश के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा. इसके तहत प्रति वर्ष छह हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे. वहीं 60 साल से ऊपर वाले किसानों को पेंशन का लाभ भी मिलेगा. केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया. इस फैसले से देश भर के 14.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा. पहले इस योजना में छोटे किसानों को लाया गया था, जिनके पास पांच हेक्टेयर भूमि थी. अब इस योजना से इस नियम को हटा लिया गया है. 75 हजार करोड़ के भारी भरकम बजट के साथ अंतरिम बजट में हुई घोषणा के मुताबिक, अब तक दो हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करने … Read more

मोदी सरकार में राज्य मंत्री बने कैलाश चौधरी का विवादों से रहा है पुराना नाता

politalks.news

मोदी मंत्रिमंडल में गजेन्द्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल को तो जगह मिलनी तय थी, लेकिन कैलाश चौधरी के नाम ने सबको चौंका दिया. क्योंकि बाड़मेर से पहली बार चुने गए सांसद कैलाश चौधरी का विवादों से गहरा नाता रहा है. हिस्ट्रीशीटर रहने के साथ कैलाश चौधरी अपने बेतुके बयानों के लिए भी विवादास्पद रहे हैं. यह वही कैलाश चौधरी है जिन्होंने राहुल गांधी को गद्दार बताते हुए उन्हें शूट करने वाला बयान दिया था. दरअसल, कैलाश चौधरी ने यह बयान राहुल गांधी के कन्हैया प्रकरण में जेएनयू में जाने के बाद दिया था. इस दौरान कैलाश चौधरी ने कहा कि जिसे कांग्रेस अपना राजकुमार मान रही है वह … Read more