नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजस्वी का निशाना- ‘नल जल नहीं, यह है नल धन योजना’

नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजस्वी का निशाना

Politalks.News/Bihar. बिहार की राजनीति में इन दिनों नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना विपक्ष के निशाने पर है. सीएम नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के रिश्तेदारों पर योजना में 53 करोड़ रुपये का ठेका दिए जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब इस मुद्दे को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर हमलवार है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि, ‘सिर्फ तारकिशोर प्रसाद ही नहीं कई जेडीयू नेताओं और उनके संबंधियों को नल जल योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है’. तेजस्वी ने कहा कि, ‘बिजनेस करना बुरी … Read more