जब महिला ने सीएम स्टालिन से पूछा- ‘क्या है जवां दिखने का राज’, शरमाते हुए बोले- डाइट कंट्रोल

'क्या है जवां दिखने का राज'

Politalks.News/Tamilnadu.  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से एक महिला ने उनके जवां रहने का राज़ पूछ लिया. मुख्यमंत्री ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है. दरअसल मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से यह सवाल उस वक्त पूछा गया जब वो मॉर्निंग वॉक पर थे. तमिलनाडु की सत्तारुढ़ पार्टी डीएमके ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो  में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो कुछ लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान 68 साल के एमके स्टालिन से एक महिला ने पूछ लिया कि, ‘आप इस उम्र में भी जवां और फिट कैसे रहते दिखते हैं? आपके … Read more