कृषि कानूनों की वापसी के बाद आसान नहीं BJP की राह, पंजाब में कैप्टन तो UP में हिंदुत्व के भरोसे मैदान में

कृषि कानूनों की वापसी के बाद आसान नहीं BJP की राह

Politalks.News/AssemblyElection. मोदी सरकार (Modi government) द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद आखिरकार किसान आंदोलन (Farmers Protest) की समाप्ति हो चुकी है. दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए किसान पूरे 1 साल 14 दिन बाद अपने अपने घर को लौट चुके हैं. अब किसान आंदोलन समाप्त हो चुका है, किसान अपने घर को लौट चुके हैं लेकिन इसका असर आगामी चुनाव पर क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. जब पॉलिटॉक्स (Politalks) ने इस सवाल को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञ से बात कि तो उनका साफ़ कहना था कि अब विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी के लिए आगामी चुनाव की राह आसान नहीं रहेगी. एक तरफ बीते एक साल में … Read more

‘ममता-स्वामी’ की जुगलबंदी आने वाले चुनावों में खिला सकती है गुल! भाजपा के लिए बजी खतरे की घंटी

क्या गुल खिलाएगी ये 'जुगलबंदी'?

Politalks.News/Delhi. प. बंगाल की प्रचंड जीत के बाद ममता दीदी के हौसले सातवें आसमान पर है. TMC को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए ममता दीदी ने मेगा भर्ती अभियान छेड़ रखा है. अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराया. TMC के रणनीतिकारों ने कांग्रेस से नाराज और निराश नेताओं को टारगेट कर रखा है. लेकिन अब कांग्रेस के बाद भाजपा के नाराज लोगों और बौद्धिक वर्ग के लोगों पर भी TMC की नजर है. चौंकाने वाली खबर और सियासी गलियारों में जिस बात की चर्चा जोरों पर है. वह यह है कि ममता बनर्जी और सुब्रह्मण्यम स्वामी की मुलाकात और स्वामी द्वारा ममता … Read more

मोदी सरकार ने घोंटा लोकतंत्र का गला- पेगासस पर ‘सुप्रीम’ फैसले के बाद फिर हमलावर हुए राहुल गांधी

पेगासस पर 'सुप्रीम' फैसले के बाद फिर हमलावर हुए राहुल

Politalks.News/Pegasus/Rahul. लंबे समय की शांति के बाद अब एक बार फिर पेगासस का जिन्न बोतल से बाहर आ चुका है. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है. पेगासस जासूसी मामले की जांच मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इसके लिए सर्वोच्च अदालत ने जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है. जो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आर वी रवींद्रन की अध्यक्षता में काम करेगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विपक्ष एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर मुखर हो गया है. कांग्रेस के … Read more

अब अपनों के निशाने पर आई मोदी सरकार! RSS से जुड़े संगठन ने देशव्यापी प्रदर्शन का किया एलान

img 20211023 wa0232

Politalks.News/Delhi. यह बात सुनने में भले ही कुछ अजीब सी लगे लेकिन अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खुद मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा होने जा रहा है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रीय स्वयंकसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने का फैसला किया है. दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश को लेकर विपक्ष की ओर से आलोचनाओं का सामना कर रही मोदी सरकार को अब अपनों का भी विरोध झेलना पड़ रहा है. आरएसएस से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध करने के लिए 28 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया … Read more

कश्मीर का राज्यपाल रहते इतना बोला जाता तो मेरे घर ED-इनकम टैक्स वाले पहुंच जाते- सत्यपाल मलिक

मलिक का मोदी सरकार पर निशाना

Politalks.News/NewDelhi. अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहन वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व और वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. हाल ही में झुंझुनूं दौरे पर आए सत्यपाल मलिक ने खुद को दी गई 300 करोड़ की घूस का खुलासा करते हुए कहा कि जब वो जम्मू कश्मीर के गवर्नर के पद पर थे तब अंबानी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़े एक युवक की फाइल को क्लीयर करने के एवज में उन्हें 300 करोड़ रुपए की घूस की पेशकश की गई थी. वहीं इसके साथ ही मलिक ने एक बार फिर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का … Read more

पेट्रोल-डीजल 100 के पार जाने के 100 बहाने! लेकिन असली कारण मोदी सरकार का बढ़ाया हुआ TAX

महंगाई को सही ठहराने के 'सरकारी बहाने'

Politalks.News/Delhi. देश में ‘ओवर द टॉप‘ यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बाद अगर सबसे ज्यादा रचनात्मकता कहीं दिख रही है तो वह पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी आदि की बढ़ती कीमतों को न्यायसंगत ठहराने के सरकारी बहानों में है. मोदी सरकार के मंत्री या भारतीय जनता पार्टी के नेता हर दिन कोई न कोई नया बहाना खोज कर लाते हैं, जिसके आधार पर वे बढ़ती कीमतों को सही और न्यायसंगत ठहराते हैं. सरकार की ओर से इतने बहाने बताए जा चुके हैं कि मोदी सरकार समर्थक भी कंफ्यूज हैं कि कौन सा बहाना सबसे उपयुक्त है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई मंत्री और भाजपा नेता कई कारण गिना चुके … Read more

सिद्धू बोले- कृषि कानून अकालियों की देन, बादल सरकार की योजनाओं की फोटो कॉपी है केन्द्र के कानून

मोदी सरकार और अकालियों पर जमकर बरसे सिद्धू

Politalks.News/Punjab.  पंजाब कांग्रेस के नए बने अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फ्रंटफुट पर आते हुए विपक्षी अकाली दल पर कृषि कानूनो को लेकर तीखा हमला बोला है. मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि, ‘केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन काले कानूनों को बनाए जाने के पीछे अकाली दल का हाथ रहा है’. सिद्धू ने कहा कि, ‘ये कानून जब बनाए गए थे, तब अकाली दल भी केंद्र सरकार का हिस्सा था और उसने इस पर सहमति जताई थी’. मीडिया से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू अकेले ही थे और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत प्रदेश का कोई और सीनियर नेता नहीं था. कृषि कानूनों … Read more