मोदी 2.0 सरकार के नए मंत्रिमंडल में 42% मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं दर्ज तो 90% मंत्री हैं करोड़पति

866836 modi cabinet

Politalks.News/ModiCabinet. मोदी 2.0 सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सामने आए 78 मंत्रियों की कैबिनेट को अब तक की सबसे युवा और सबसे ज्यादा शिक्षित मंत्रिपरिषद है. लेकिन वहीं एक और मामले में मोदी की नई कैबिनेट चर्चा में आ गई है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार आपराधिक मुकदमों के दाग भी इस मोदी 2.0 मंत्रिमंडल के दामन में भी कम नहीं हैं. आपको बता दें, नए मंत्रिमंडल के 42 फीसदी चेहरे आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. यह दावा नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में किया है. रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल के 78 मंत्रियों में से 42 प्रतिशत … Read more

मोदी की नई टीम पर सपा, बसपा और कांग्रेस ने उठाए सवाल, हर्षवर्धन के इस्तीफे ने गरमाई सियासत

निशाने पर नमो की ‘न्यू टीम’

Politalks.News/Bharat. मोदी सरकार के बनाए गए नए मंत्रियों ने अभी अपना काम पूरी तरह शुरू भी नहीं भी किया था कि विपक्ष के ‘निशानेे‘ पर आ गए. ‌भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपनी नई टीम बहुत सोच विचार कर बनाई हो लेकिन विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ‘रास‘ नहीं आई. नए कैबिनेट विस्तार में ब्राह्मण, पिछड़े और दलितों को मिलाकर बनाई ‘सोशल इंजीनियरिंग‘ कांग्रेस, बसपा, सपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को रास नहीं आई और इन्होंने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को हटाए जाने पर भी ‘सवाल‘ खड़े किए हैं. इसके साथ ही यूपी से सात केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर मायावती, अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर … Read more

निशाने पर नमो की ‘न्यू टीम’, राहुल बोले-‘क्या विस्तार से वैक्सीन की कमी होगी पूरी’ मायावती भी बरसीं

निशाने पर नमो की 'न्यू टीम'

Politalks.news/Delhi.उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव और बीते कुछ समय में मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की छवि को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार अब लगातार विपक्ष के निशाने पर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमण्डल विस्तार बुधवार को हुआ जिसमे 43 मंत्रियों ने शपथ ली और इससे पहले मोदी कैबिनेट से कई दिग्गजों के इस्तीफे ने सभी को चौका दिया. देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस मोदी मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी तंज कस रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा की क्या इस विस्तार से वैक्सीन की कमी पूरी होगी? तो वहीं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव … Read more

एक्शन-सस्पेंस से भरे मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के दो घण्टे बाद ही विभागों के बंटवारे ने दिया झटके पर झटका

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार

Politalks.News/ModiCabinet. देश की आजादी के बाद शायद यह पहला केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार था जो एक्शन और सस्पेंस भरा हुआ था. कोरोना महामारी से बिगड़े हेल्थ सिस्टम के बाद दुनिया भर में केंद्र सरकार की हुई फजीहत, डगमगाती अर्थव्यवस्था, बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार इसके साथ सात महीनों के अंदर होने वाले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तय कर लिया था कि अब तीन साल (2024) तक सरकार कैसे चलानी है. मोदी-शाह की जोड़ी ने मंत्रिमंडल विस्तार करने में इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके लिए उन्होंने किसी की नाराजगी की भी ‘परवाह‘ नहीं की. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल … Read more

आजादी के बाद से अब तक की सबसे युवा मोदी 2.0 कैबिनेट में प्रदेश से राहुल कस्वां व सीपी जोशी की एंट्री

आजादी के बाद से अब तक कि सबसे युवा मोदी 2.0 कैबिनेट

Politalks.News/ModiCabinet. देर रात तक चले महामंथन के बाद आज शाम होने मोदी मंत्रिमंडल के सबसे बड़े फेरबदल का खाका तैयार कर लिया गया है. बताया जा रहा है मोदी 2.0 में होने वाले इस पहले बड़े फेरबदल के बाद यह मोदी कैबिनेट आजादी के बाद से अब तक की सबसे युवा कैबिनेट होगी. केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने के साथ यह साफ हो गया है कि यह फेरबदल और विस्तार काफी बड़ा होगा, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को तो शामिल किया ही जाएगा और साथ ही कुछ पुराने चेहरों को हटाया भी जा सकता है. बता दें, मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले … Read more